मोदी सरकार से किसानों का हक दिलाकर रहेंगे: दिनेश गुर्जर

राजनीति Jun 16, 2019

राष्ट्रपति के नाम 5 सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया

खबर नेशन/Khabar Nation  

भोपाल, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश किसान कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में आहूत हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव के संबंध में समीक्षा की गई तथा उपस्थित पदाधिकारियों से इस संबंध में रायशुमारी भी की गई।

कमलनाथ की कांग्रेस सरकार के किसान हितेषी निर्णय किसान कर्जा माफी, किसानों के बिजली बिल हाफ, किसान पेंशन योजना, आदि का प्रचार प्रसार किसानों के बीच करने और किसानों को योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के लिए बैठक में रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। दिनेश गुर्जर ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र की भाजपा सरकार के भेदभाव व अन्याय के विरुद्ध ब्लाक स्तर पर किसानों की लड़ाई लड़ें। जो व्यापारी भाजपा शासनकाल में फल-फूल रहे थे, वे आज किसानों का पैसा लेकर फरार हो गये। कमलनाथ सरकार ने मंडी निधि से किसानों की फसलों का भुगतान कराया है। नकली खाद-बीज पर नकेल कसी जा चुकी हैं। अधिकारी भ्रमण कर निगरानी रखे हुए है। अब 2 लाख तक नगर भुगतान करना मंडी में सुनिश्चित करने के आदेश सरकार ने दिये है।

दिनेश गुर्जर ने कहा कि गेहूं उपार्जन का पैसा केंद्र ने लगभग 1500 करोड़ों रुपए प्रदेश सरकार को नहीं दिया है। पूर्व में 75 लाख मैट्रिक टन गेहूं उपार्जन की स्वीकृति देकर मात्र 67 लाग मेट्रिक टन का ही भुगतान केंद्र द्वारा किया गया है। ग्रीष्मकालीन मूंग का बड़ा क्षेत्र मध्य प्रदेश में है, किंतु मोदी सरकार ने आज तक ना तो समर्थन मूल्य घोषित किया, ना ही मूंग उपार्जन की अनुमति प्रदान नहीं की है। दलहन का आयात भारत में बहुत अधिक हो रहा है जिससे हमारे प्रदेश के किसानों को दलहनी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। आयात पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। उन्होंने भावंतर योजना की राशि 1000 करोड़ रुपए प्रदेश सरकार को देने की मांग की।

बैठक में पधारे कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा जीरो प्रतिशत ब्याज दर की व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी। किसानों को खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। कमलनाथ जी की सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए संकल्पित है। किसानों की सुविधा में निरंतर बढ़ोतरी होगी। कांगे्रस सरकार ने मात्र छः माह में किसानों के हक में अनेक निर्णय किये। बैठक में उपस्थित जनसंपर्क मंत्री पी.सी शर्मा ने किसान कांग्रेस की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन का चुनाव किसानों के साथ बहुत नीचे तक है इसका लाभ कांग्रेस को सदैव मिलता रहेगा।

बैठक में मंत्री ओंकार सिंह मरकाम ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में कृषि एवं बागवानी फसलों का क्षेत्र विस्तार किया जाना चाहिए। जिससे आदिवासियों की आर्थिक संपन्नता में वृद्धि होगी। बैठक में विधायकगण फुन्दे लाल मार्को सुनील शर्राफ, पूर्व मंत्री प्रकाश जैन, राजीव सिंह, विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता मीडिया, विभाग की अध्यक्षा शोभा ओझा, ईश्वर सिंह चैहान, पार्षद संतोष कंसाना आदि ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रदेश किसान कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला अध्यक्षगण और किसान कांग्रेस कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे। 

बैठक उपरांत सैकड़ों की संख्या में किसान कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने किसानों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। दिनेश गुर्जर ने कहा यदि किसानों की मांगे समय से नहीं मानी गई तो किसान कांग्रेस संगठन सड़कों पर केंन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा और किसानों को उनका वाजिब हक दिलाकर रहेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment