महिला मोर्चा ममता बनर्जी को भेजेगा ‘जय श्री राम’ लिखे पोस्टकार्ड

राजनीति Jun 09, 2019

महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी बहनों को सौंपी संभाग की जिम्मेदारी

खबर नेशन/Khabar Nation   

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रदेश के सभी संगठनात्मक 56 जिलों से ‘जय श्री राम’ लिखे हुए पोस्टकार्ड 15 जून तक भेजे जायेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों को संभाग प्रभारियों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जय श्री राम पर आपत्ति है। राम आस्था का विषय हैं और ममता बनर्जी ने जिस तरह जय श्री राम पर आपत्ति लगाई है वह आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश भर में अभियान चलाकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जय श्री राम लिखे पोस्टकार्ड भेजेगा। प्रत्येक जिले से मोर्चा की बहनें 1 हजार पोस्टकार्ड ममता बनर्जी के पते पर पोस्ट करेंगी।

उन्होंने बताया कि यह अभियान सुचारू रूप से प्रत्येक जिले में प्रभावी तरीके से संपन्न हो, इसके लिए महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी बहनों को संभागवार जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि भोपाल संभाग रीता मिश्रा, शहडोल संभाग कल्पना श्रीवास्तव, रीवा संभाग विजया चौपड़ा, जबलपुर संभाग सुषमा जैन, इंदौर संभाग श्रेष्ठा जोशी, उज्जैन संभाग सुषमा आर्य, सागर संभाग ज्योति दुबे, चंबल संभाग ममता भदौरिया, ग्वालियर संभाग व्यंजना मिश्रा तथा नर्मदापुरम संभाग में माया नारोलिया को जिम्मेदारी दी गयी है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment