राष्ट्रवाद की जीत, विपक्षियों को तमाचा: अभिलाष पाण्डे

राजनीति May 22, 2019

खबरनेशन/Khabarnation   

मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा ने नया इतिहास रचा, प्रदेशवासियों का आभार

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डे ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को देश की जनता ने दोबारा मौका देकर बता दिया है कि राष्ट्रवाद और देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। वहीं कांग्रेस और महागठबंधन के मुंह पर जोरदार तमाचा भी मारा है। नरेन्द्र मोदी ने नया इतिहास रचा है। पूरा देश भगवामय हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साह से भरा है।

पाण्डे ने शानदार विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को बधाई देते हुए कहा कि इस विजय में जहां हमें देश में नरेन्द्र मोदी का गतिशील नेतृत्व प्राप्त हुआ है वहीं मध्यप्रदेश में राकेश सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम करके जनता का विश्वास जीता है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को शानदार बहुमत मिलने पर गुरूवार को आमजन को धन्यवाद देते हुए मुंह मीठा कराया।

पाण्डे ने कहा कि आज विजय का दिवस है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने नया इतिहास गढा है। भाजपा को जिताकर मतदाताओं ने नये भविष्य के निर्माण की उदघोषणा की है। यह विजय जनता के विश्वास की विजय है। स्वाभिमानी, आत्मविश्वासी और गौरवशाली राष्ट्र के लिये भाजपा की जीत एक शुभ लक्षण है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भी अब तक की यह सबसे बडी सफलता है।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment