गोडसे की प्रशंसक प्रज्ञा ठाकुर का मौनव्रत केवल घड़ियाली आंसू और जनता को भ्रमित करने का प्रयास: शोभा ओझा

राजनीति May 21, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्षा शोभा ओझा ने आज जारी अपने बयान में कहा कि भोपाल की भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा अपने विवादित बयानों के लिए प्रायश्चित कर 21 पहर तक मौनव्रत करने की बात केवल घड़ियाली आंसू और एक ऐसा दिखावा है, जिस पर प्रदेश और देश की जनता विश्वास नहीं करती। ओझा ने कहा कि ये उसी विचारधारा के लोग हैं जिसने न केवल गांधी जी की हत्या की, बल्कि तिरंगे और शहीदों का भी समय-समय पर अपमान किया है।

ओझा ने आगे कहा कि साध्वी प्रज्ञा ने केवल शहीद हेमंत करकरे का ही अपमान नहीं किया बल्कि देश के हर उस शहीद का अपमान किया है, जिसने देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। बात यहीं नहीं रुकती, साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देश भक्त बता कर गांधीजी की आत्मा को भी चोट पहुंचाई है। यह लोग दोहरा चरित्र अपनाते हैं और इसीलिए प्रदेश और देश की जनता इनकी किसी बात पर विश्वास नहीं करती। लिहाजा जनता जानती है की प्रज्ञा ठाकुर द्वारा मौन व्रत की घोषणा महज दिखावा, घड़ियाली आंसू और जनता को भ्रमित करने का एक और असफल प्रयास है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment