कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 23 अप्रैल को मध्यप्रदेश के शहडोल और सिहोरा में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी 23 अप्रैल को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। गांधी उस दिन शहडोल में और जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के सिहोरा में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ भी गांधी के साथ चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बताया है कि राहुल गांधी मंगलवार, 23 अप्रैल को अपरान्ह 2.15 बजे शहडोल में और शाम 4.15 बजे जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के सिहोरा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!