देश की जनता चाहती है मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार: सुमित्रा महाजन

राजनीति Apr 10, 2019

कमलनाथ सरकार किसानों से राजनीतिक बदला ले रही है: अरविन्द कवठेकर

कांग्रेस मध्यप्रदेश के युवाओं से पशुओं को हांकने का कार्य करवाने का कह रही है: गोपीकृष्ण नेमा

लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र क्रं 5 तिलक मंडल के 6 वार्डो की बैठक संपन्न

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल व घनश्याम शेर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आज विधानसभा क्षेत्र क्रं 6 अम्बेडकर मंडल के 6 वार्डो की बैठक सांसद सुमित्रा महाजन, लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, कमल वाघेला, घनश्याम शेर, नानुराम कुमावत, सविता अखण्ड, कमल वर्मा, महेश जोशी, सीतादेवी खंडेलवाल, जमुनाबाई कुन्हारे एवं मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पहाड़िया की उपस्थिति में संपन्न हुई। 

बैठक में सांसद  सुमित्रा महाजन ने कहा कि देश में जब अटल की सरकार बनी, तो उस सरकार ने गरीबों के लिए क्रांतिकारी निर्णय लिए। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों और आम जन के हित में अभूतपूर्व काम किया है। जबकि इंदिरा गांधी की सरकार गरीबी हटाओ का नारा देती रही और अब कांग्रेस के मुखिया भी फिर से गरीबी हटाने का वाक्य दोहरा रहे है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अनेकों योजनाएं गरीबों के लिए लागू की हैं, लेकिन कमलनाथ सरकार उन योजनाओं का लाभ प्रदेश के गरीबों को नहीं मिलने दे रही है। आज देश में मजबूत नेतृत्व है, ये जनता तय करेगी कि मजबूत नेतृत्व चाहिए या मजबूर नेतृत्व ? वर्तमान में देश का वातावरण भी बदला है। देश में विश्वास का एक भाव जाग्रत हुआ है और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है और जनता भी देश में मजबूत सरकार चाहती है। आप सभी बिना देर किये निकल जाये। भारतीय जनता पार्टी के लिये समर्थन जुटाने को। 
 
लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस प्रदेश की जनता से, किसानों, युवाओं, महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों सहित हर वर्ग के हित की बात कर रही थी, लेकिन सरकार बनते ही कांग्रेस अहंकार में डूब गई है और सारे किये हुए वादों को भूलने का ढोंग कर रही है। इस सरकार का यह दुर्भाग्य है कि कल तक जो मि. बंटाढार थे वो आज इस सरकार के कर्णधार हैं और बंटाढार जब कर्णधार बन जाए,  तो बेड़ा पार हो जाता है।  प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना का पैसा देश भर के किसानों के खातों में पहुंच चुका है, लेकिन मध्यप्रदेश के किसान इससे अभी भी वंचित हैं। प्रदेश सरकार इस योजना से लाभांवित होने वाले किसानों की सूची केंद्र सरकार को नहीं पहुंचा रही है। कमलनाथ सरकार किसानों से राजनीतिक बदला ले रही है, क्योंकि प्रदेश का किसान हमेशा भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा रहा।

नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। कांग्रेस ने कहा था कि कानून व्यवस्था को हम और बेहतर करेंगे लेकिन प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। चारों ओर अराजकता का माहौल है, किसान बदहाल हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि बेरोजगारी भत्ता देने का वचन देने वाली प्रदेश सरकार कौशल विकास के नाम पर मध्यप्रदेश के युवाओं से पशुओं को हांकने का कार्य करवाने का कह रही है। कमलनाथ सरकार हर कदम पर वादाखिलाफी कर रही है, लेकिन समय आ गया है जनता अब कांग्रेस का हिसाब-किताब बराबर करेगी। है। आपने इस चुनाव में जनता के बीच कार्यकर्ताओं को पहुंचकर किस तरह से विकास पर बात करनी है यह भी बताया। 

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, विधायक महेन्द्र हार्डिया, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा एवं घनश्याम शेर ने भी अपनी बात रखी। 

आज क्षेत्र क्रं 5 तिलक मंडल के वार्ड क्र 42 की बैठक साकेत क्लब में, वार्ड क्रं 43 की बैठक कालिंदी पार्क कम्युनिटी हॉल में, वार्ड क्रं 44 की बैठक भारती एकेडमी एम.आई.जी में, वार्ड क्रं 45 की बैठक अहिरवार समाज धर्मशाला में, वार्ड क्रं 46 की बैठक पंचम की फेल में तथा वार्ड क्रं 47 की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई।

कल 11 अप्रैल को सांवेर विधानसभा के निपानिया मंडल 2 वार्ड एवं क्षेत्र क्रं 2 दीनदयाल मंडल की 5 वार्डो में बैठक आयोजित होगी

लोकसभा चुनाव की दृष्टि से सांवेर विधानसभा के निपानिया मंडल के वार्ड क्रं 35 व 36 की बैठक शाम 4 बजे रविदास नगर चौराहा ए.बी.रोड देवास नाका पर, विधानसभा क्षेत्र क्रं 2 पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के वार्ड क्रं 22 की बैठक बंधन गार्डन, वार्ड क्रं 27 की बैठक गीतांजलि गार्डन देव नगर चौराहा, वार्ड क्रं 28 की बैठक खाती समाज की धर्मशाला बडी भमोरी, वार्ड क्रं 29 की बैठक कस्तुरी सभागृह स्कीम नं 54 में तथा वार्ड क्रं 33 की बैठक लाहिया कालोनी कबीटखेडी में बैठक आयोजित की गई है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment