कांग्रेस पार्टी में शामिल होने कमलनाथ से मिले मुरैना के विभिन्न वर्गों के पदाधिकारी

राजनीति Mar 14, 2019

प्रदेश कांग्रेस मुख्यायल पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ली

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, मुरैना के इण्डोतिया समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। नाथ ने सभी आगंतुक पदाधिकारियों का स्वागत किया। 

नाथ से मुलाकात के बाद ये सभी लोग प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन और महामंत्री राजीवसिंह के समक्ष कांगे्रस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

कांग्रेस नेता एवं इण्डोतिया समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी नागेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे मुरैना के विभिन्न वर्गों लोगों ने प्रदेश कांग्रेस पूर्व विधायक दिमनी दलवीर सिंह इण्डोतिया, सरपंच एवं संभागीय अध्यक्ष राकेश बघेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अम्बाह रमेश दत्त शर्मा, सीनियर एडवोकेट अरूण इण्डौतिया, दाऊजी महंत चंद्रकिशोर शर्मा, ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष जमुना पंडित जी, बसपा के युवा नेता अभय इण्डोतिया और लोकेन्द्र उपाध्याय, शंकर पारासर, बापू काॅलेज के चेयरमेन राधेश्याम शर्मा, विजय दण्डोतिया, अनुज इण्डोतिया, रामसहाय मुदगल आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ली। 

कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए पदाधिकारियों ने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में हम सभी पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं सक्रियता से कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment