बीएसपी के लोग सच्चाई का साथ देने कांग्रेस में आए हैं: कमलनाथ

राजनीति Mar 10, 2019

कमलनाथ के समक्ष बहुजन समाज पार्टी के कई पदाधिकारी समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, बहुजन समाज पार्टी के कई वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों एवं पूर्व पदाधिकारियों ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

कमलनाथ ने बहुजन समाज पार्टी से छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए लोगों का सूत की माला पहनाकर उनका स्वागत किया और पार्टी का प्रतीक दुपट्टा पहनाकर उन्हें कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर पन्ना के सपा के पूर्व नेता एवं किसान एवं मजदूर संघर्ष मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अब्दुल रमजान चैहान ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, पूर्व सांसद देवराजसिंह, देवदत्त सोनी, विधायक दल के नेता सत्यप्रकाश जाटव, बाबूलाल पहलवान, रविन्द्र कुमार पटेल, पोहप चैधरी, मंजू सराफ, कोमल प्रसाद, डाॅ. विनोद राय, रामसेवक दामले सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। 

कमलनाथ ने बीएसपी से आये पदाधिकारियों से कहा कि आप हमारे मेहमान नहीं, बल्कि मेरे परिवार के सदस्य हैं । उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए राजनीति समाज सेवा का एक माध्यम है। बीएसपी के पदाधिकारी आज देश और प्रदेश का विकास करने वाली पार्टी की मुख्य धारा से जुडे़ हैं, जिसका अपना एक इतिहास हैं। जो लोग डाॅ. अंबेडकर के संविधान को बदलने की बात करते हैं वह इस देश का भला नहीं कर सकते। बीएसपी के लोग कांगे्रस का नहीं, सच्चाई का साथ देने के लिए यहां आये हैं, उन्होंने 76 दिन की कांगे्रस सरकार का काम देखा है। हमारी सरकार वचन निभाने वाली सरकार होगी। 

नाथ ने कहा कि 35 साल पहले महाजन आयोग बनाया गया था, रिर्पोर्ट बनी पूर्ति नहीं हो पायी। मैंने तय किया घोषणा नहीं करेंगे। मध्यप्रदेश देश का 
पहला राज्य है, जहां आज ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का अध्यादेश जारी हो गया। ओबीसी, अनुसूचित जाति-जन जाति में आरक्षण कांग्रेस की ही देन है। उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। मैं मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि उनके पास मोबाईल है वह किसकी देन है, हवाई जहाज में चलते हैं किसकी देन है, देश की सीमा पर सेना किसकी देन है। वो हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने की बात करते हैं। मोदी जी अपनी पार्टी में एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम बता दें जिसने देश के लिए कुछ किया हो। भाजपा की सोच मंे खोट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजदूरों के बारे में सोचती है और भाजपा बड़े ठेकेदारों और उद्योगपतियों के बारे में। 

बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश और प्रदेश का भविष्य है जो सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य करती है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में 76 दिन में जो कर दिखाया वह उनकी विकासशील सोच और वचनबद्धता का परिचायक है। कमलनाथ का व्यक्तित्व और उनकी कार्यशैली को देख कर बीएसपी में तीस साल की सेवा करने के बावजूद हमने कांगे्रस में शामिल होने का मन बनाया। भाजपा और केंद्र की सत्ता में बैठे लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं। यदि देश और प्रदेश सुरक्षित होगा तो केवल कांगे्रस पार्टी से होगा। कांगे्रस पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों ने पार्टी में प्रतिबद्धता से कार्य करने का वचन दिया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह, सै. साजिद अली, मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, अभय दुबे, जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, दुर्गेश शर्मा, योगेन्द्र सिंह परिहार, रिचर्ड जाॅर्च, शाहवर आलम, स्वदेश शर्मा, प्रशांत गुरूदेव, जिला अध्यक्ष किसान कांगे्रस पन्ना के शशि कांत दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कांगे्रस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment