मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष मैहर के भाजपा नेता धीरज पाण्डेय कांग्रेस में शामिल

राजनीति Feb 14, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष आज यहां मैहर के भाजपा नेता धीरज पाण्डेय कांग्रेस में शामिल हो गये। इस अवसर पर नागौद के पूर्व विधायक यादवेन्द्र सिंह और विगत विधानसभा चुनाव में मैहर से कांग्रेस के प्रत्याशी धीरज पाण्डेय भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि धीरज पाण्डेय ने कांग्रेस की रीति-नीति में विश्वास व्यक्त करते हुए सच का साथ दिया है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की है कि पाण्डये के अनुभव और उनके जनसमर्थन का लाभ आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा।

कांग्रेस के नवागत सदस्य धीरज पाण्डेय 2017 में भाजपा से नगर पालिका का चुनाव लड़ चुके हैं। इनके पिता रमेश पाण्डेय बम बम महाराज भी 2013 में भाजपा के टिकिट पर मैहर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment