भाजपा शक्ति केन्द्र सम्मेलन के संदर्भ में आवश्यक बैठक संम्पन्न

राजनीति Feb 14, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर विधायक,नगर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पार्षद, वार्ड संयोजक, पालक, मोर्चा के नगर अध्यक्ष/महामंत्री, प्रकोष्ठ, विभाग, प्रकल्प के नगर संयोजकों की सयुक्त आवश्यक बैठक संपन्न हुई। 

बैठक में नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव शीर्घ ही घोषित होने वाले है उक्त चुनाव मे हमे हमारी जीत सुनिश्चित करना है इसके लिए हम सभी को प्राण -प्रण के साथ जुटना पडेगा। हम हमारी जवाबदारी को सुनिश्चित कर अपने अपने दायित्वो के निर्वहन में सक्रियता के साथ कार्य प्रारम्भ कर दे। 

आपने कहा कि उम्मीदवार की घोषणा जब भी होना है हो जाएगी। हमारा उम्मीदवार तो कमल का फूल है। हम सभी को इस फूल को विजयी करना है और भारतीय जनता पार्टी के 283 कमल मे एक कमल इन्दौर का लगाना है। उक्त चुनाव के संदर्भ मे प्रदेश संगठन द्वारा जो भी कार्यक्रम हमे दिये गये है उसी मे 17 फरवरी को बूथ स्तर के पालक, संयोजक एवं सक्रिय कार्यकर्ताओ का शक्ति केन्द्र सम्मेलन चिमनबाग मैदान पर आयोजित किया जायेगा, जिसमे आप सभी उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं की महती भूमिका रहेगी। उक्त कार्यक्रम को सफल करने के लिए हम सभी की महत्वपूर्ण जवाबदारी होगी। 

बैठक में भाजपा वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने भी उक्त कार्यक्रम के संदर्भ में उपस्थित कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की एवं उचित मार्गदर्शन भी दिया 
शक्ति केन्द्र सम्मेलन से सम्बंधित सभी व्यवस्थाओ का प्रभारी नगर उपाध्यक्ष अभिषेक बबलू शर्मा को दी 

बैठक में प्रमुख रूप से कृष्णमुरारी मोघे, गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, शंकर लालवानी, मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल वाघेला, अभिषेक बबलू शर्मा, डॉ. उमाशशि शर्मा, सुमित मिश्रा, हरप्रीतसिंह बक्षी, जयदीप जैन, जयंत भीसे, सोनू राठौर,मुकेश मंगल, वीणा शर्मा, पदमा भोजे, रोहित चौधरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पार्षद, वार्ड संयोजक, पालक, मोर्चा के नगर अध्यक्ष/महामंत्री, प्रकोष्ठ, विभाग, प्रकल्प के नगर संयोजक उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment