मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत विधायक सारंग ने लगाया पार्टी का झंडा

राजनीति Feb 11, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

नरेला विधायक विष्वास सारंग ने पार्टी के अभियान मेरा परिवार भाजपा परिवार के अंतर्गत आज सबसे पहले निषात काॅलोनी स्थित कार्यालय पर पार्टी का झंडा लगाकर अभियान की शुरूआत की इसके उपरांत नरेला विधानसभा के तीनों मंडलों में कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा लगाया।

सारंग ने सुभाष मंडल में वार्ड 69 में व स्टेषन मंडल में वार्ड 36 तथा करोंद मंडल के वार्ड 75 में कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर पार्टी का झंडा लगाकर पार्टी का अभियान मेरा परिवार भाजपा परिवार का नरेला विधानसभा में शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे देश में पार्टी का जनजागरण अभियान है जो आज से शुरू हुआ है जो 2 मार्च तक चलेगा। इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के घर पर पार्टी का झंडा व स्टीकर लगाया जायेगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment