प्रदेश में समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

राजनीति Feb 11, 2019

श्रद्धांजलि सभाओं के साथ हुआ विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल। राष्ट्र चिंतक एवं एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में पूरे प्रदेश में मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल जी का स्मरण करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही प्रदेश में किसी न किसी रूप में सेवा कार्यों का आयोजन भी किया गया। प्रदेश के सभी मंडलों में समर्पण दिवस पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर समर्पण राशि एकत्रित की गयी। 

श्रदांजलि सभा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सोमवार को प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश मंत्री  कृष्णा गौर, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह, महापौर आलोक शर्मा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने देश ही नहीं मानव जाति के लिए एकात्म मानववाद का वैचारिक दर्शन देकर वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को साकार किया है। बाद में समर्पण राशि एकत्रित की गयी। इस अवसर पर विकास विरानी, लिलि अग्रवाल, लोकसभा विस्तारक अरूण उपाध्याय, भगत सिंह कुशवाह, अशोक सैनी, चेतन सिंह, सरिता देशपांडे, अर्चना पाण्डे, राजेन्द्र गुप्ता सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके पहले लालघाटी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह, महापौर आलोक शर्मा, मनोज राठौर, विकास सोनी आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही प्रदेश कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment