मां नर्मदा के तट से होगा मिशन 2019 का विजयी शंखनादः राकेश सिंह

राजनीति Feb 10, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

होशंगाबाद। देश की जनता विगत साढे चार सालों में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किए विकास के कार्यो को भली-भांति समझ चुकी है। जहां पूर्व की कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे आयाम पूरे विश्व में दर्ज करा दिए थे। वहीं मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नही लगा है। मिशन 2019 मां नर्मदा की नगरी से विजयी शंखनाद का पताका फहराते हुए पूरे देश में गुंजायमान करेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पन्द्रह फरवरी को मां नर्मदा की पावन भूमि होशंगाबाद के इटारसी रेलवे ग्राउण्ड इंस्टीटयूट में होने वाली विशाल आमसभा के संबंध में शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने संभाग के दो संसदीय क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आगामी 15 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल आमसभा में अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लेकर आना है। यह चुनाव श्री मोदी के नेतृत्व में देश की समृद्ध भारत की दिशा तय करेगा। आज पूरे विश्व में नरेन्द्र मोदी की सरकार की उपलब्धियाँ भारत के नाम से जानी पहचानी जाती है। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मोदी के कार्यक्रम की कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पूर्व पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक ने कार्यकर्ताओं आगामी लोकसभा चुनाव की संगठनात्मक तैयारियों में जुट जाने का आग्रह किया। पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि जिले को जब-जब पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व के कार्यक्रम प्राप्त हुए है तब तब जिले ने कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ऐतिहासिक बनाया है।

बैठक में सांसद  राव उदयप्रताप सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक रामपाल सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक करणसिंह वर्मा, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक  ठाकुरदास नागवंशी, पूर्व मंत्री एवं विधायक कमल पटेल,टिरमनी विधायक संजय शाह, विधानसभा के प्रभारी, सहप्रभारी मोर्चो के जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन संतोष पारिक एवं आभार इटारसी मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने माना।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment