राष्ट्रहित के लिए मोदी सरकार को पुनः सत्ता में लायें कार्यकर्ताः सतीश उपाध्याय

राजनीति Feb 03, 2019

लोकसभा चुनाव सह प्रभारी ने कहा- मोदी सरकार को हटाने देश विरोधी ताकतें सक्रिय

खबरनेशन/Khabarnation  

सागर। राष्ट्रविरोधी ताकतें नहीं चाहतीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार फिर से सत्ता में आए। मोदी की सरकार को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए ये देश विरोधी, विदेशी ताकतें सक्रिय हैं। ये हमारा कहना नहीं है, बल्कि देश के एक बड़े अखबार ने इस बात की पुष्टि की है। ऐसे में यह हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार को फिर सत्ता में लाने के लिए जुट जाए। यह बात शनिवार को सागर में लोकसभा चुनाव हेतु प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।

सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं

उपाध्याय ने कहा  कि राष्ट्रहित एवं भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए भाजपा की केन्द्र सरकार को पुनः सत्ता में लाना आवश्यक है, इसके लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करने में जुट जायें। उन्होंने कहा पार्टी ने जो कार्यक्रम तय किये हैं,  उसी उद्देश्य को लेकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी 10 फरवरी को सागर संभाग की संगठनात्मक बैठक लेने सागर पहुंचने वाले हैं। यह एक बृहद बैठक होगी और संभाग के 8652 बूथ के कार्यकर्ता इस बैठक में पहुंचकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने वाले हैं। हमें केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रचार-प्रसार, छोटे-छोटे संवाद एवं छोटी बड़ी बैठकों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment