राष्ट्र के पुनर्निर्माण का सिपाही है भाजपा कार्यकर्ताः स्वतंत्रदेव सिंह

राजनीति Feb 03, 2019

उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों से मिले प्रदेश के चुनाव प्रभारी

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल/नागदा। हमारे कार्यकर्ता हमारी पूंजी हैं। हमारा कार्यकर्ता किसी का चेला या पट्ठा नहीं होता, वह राष्ट्र के पुनिर्निर्माण का सिपाही होता है। यह बात शनिवार को लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी एवं उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने नागदा में आयोजित उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने विधानसभा चुनाव के बारे में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उनके अनुभव भी जाने।

लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को नागदा में उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा पदाधिकारियों ने भाग लिया। सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव संबंधी उनके अनुभव जाने। इसके अलावा उन्होंने पदाधिकारियों को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

राष्ट्रनिर्माण के लिए काम करें
लोकसभा चुनाव प्रभारी  स्वतंत्रदेव सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद को अपने अंदर जीवित रखते हुए राष्ट्रनिर्माण के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि एक मूक पशु होते हुए भी महाराणा प्रताप का घोड़ा चेतक भी राष्ट्रवाद को समझता और महसूस करता था। फिर हम तो इंसान हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से समाज को नेतृत्व और दिशा देने का कार्य वास्तव में एक पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता राष्ट्र के निर्माण का सिपाही है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment