म.प्र में कांग्रेस की सरकार को लेकर जनता में नकारात्मक भाव: स्वतंत्रदेवसिंह

राजनीति Feb 01, 2019

गरीब और किसान तक मोदी सरकार का लाभ पहुॅचा
विधानसभा राऊ, सांवेर, 1 व 4 की बैठक संपन्न

खबरनेशन/Khabarnation 

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय संगठन द्वारा लोकसभा चुनाव की दृष्टि से मध्यप्रदेश के प्रभारी उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेवीसिंह ने आज विधानसभा स्तर की मैराथन बैठकें ली। जिनमेंं लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आगामी कार्ययोजना की व्यापक समीक्षा की गई। 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के आधार पर मार्गदर्शन देते हुए स्वतंत्रदेवसिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मेंं आम आदमी, गरीब और किसान को सीधा लाभ पहुंचा है। देश की तरक्की मोदी सरकार के विशेष प्रयासों से संभव हो पाई है। विश्व में आज भारत के प्रति बना सकारात्मक वातावरण और तेजी से बढ़ती आर्थिक तरक्की हमारी ताकत है। मैंने मध्यप्रदेश की लगभग 15 लोकसभा सीटों का दौरा किया उसमें यह तय है कि कमलनाथजी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में बनी कांग्रेस की सरकार कम समय में ही नकारात्मक हो गई है। आम जनता में कांग्रेस को लेकर ना तो विश्वास है और ना ही उत्साह, इस बात को सिद्ध करता है कि कांग्रेस और कमलनाथजी मध्यप्रदेश की जनता का अल्प समय में ही विश्वास खो चुके है। 

मैं उत्तरप्रदेश का रहना वाला हूं संगठन की कृपा से उत्तर प्रदेश का परिवहन मंत्री भी हूं आज जिस तेजी से उत्तर प्रदेश का विकास योगीजी ओर मोदीजी के सहयोग से हो रहा है। यह अपने आप में उदाहरण है। उत्तर प्रदेश में बैसिक इंफास्टेक्चर डेवलपमेंन्ट तीव्रतम गति से हो रहा है और यही स्थिति पूरे देश की है सड़क, बिजली, और विकास में भारत चीन से आगे निकल जायेगा। 

इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने कहा कि मतदान केन्द्र स्तर पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के साथ-साथ केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। आप सभी कुशल प्रचारक के रूप में मोदी सरकार की उपलब्धियां और संगठन की कार्ययोजनाओं को आम जनता तक पहुंचायेंगे। हम सब जानते है कि हमारा कार्यकर्ता प्रेरणा व प्रेम प्राप्त करने के लिये कार्यकर्ता है, पद के लिये कार्य नहीं करता है। पद तो आते जाते रहते है लेकिन कार्यकर्ता हमेशा रहता है। 

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने मोदी सरकार के कार्यकाल को विकास को समर्पित बताते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी काम और मेहनत उस तरीके से करे जिससे परिणाम हमारे पक्ष में ही आये। आने वाले चुनाव में सबसे बड़ी जवाबदारी आपकी और हमारी है।  आपको दिये गये सभी कार्य तय नियत समय में पूरे हो जाये इसकी चिन्ता सभी को करना है। जब हम पूरी ताकत और क्षमता से अधिक कार्य करेंगे तो हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता। मेरा बूथ सबसे मजबूत कैसे बने यही लक्ष्य हम सभी का है।

इंदौर लोकसभा संयोजक रमेश मेंदोला ने कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए आगामी कार्ययोजना व संगठन के आयोजनों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आप सभी को आने वाला चुनाव बूथ पर फोकस करना है। 

बैठक में महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता व कमल वाघेला ने भी अपनी बात रखी। 
आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा क्षेत्र क्र 1 , 4 व राऊ, सांवेर की लोकसभा चुनाव के पूर्व संगठनात्माक कार्यक्रमो की तैयारी बैठक में लोकसभा प्रदेश संयोजक श्री स्वतंत्रदेवसिंह, संभागीय संगठन मंत्री  जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष  गोपीकृष्ण नेमा, लोकसभा संयोजक रमेश मेन्दोला, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष  सुदर्शन गुप्ता, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतु जिराती, पूर्व विधायक  राजेश सोनकर, घनश्याम शेर, कमल वाघेला, सोनू राठौर, गुलाब ठाकुर, जे.पी. मूलचंदानी, आलोक दुबे, कमल वर्मा सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment