यहां देव आज उठेंगे, लेकिन कांग्रेस सो जाएगीः शिवराज सिंह चौहान

राजनीति Nov 18, 2018

खबरनेशन/Khabarnation 
राहुल बाबा क्या जाने कि गेहूं की बोली कैसे लगती है

 मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज देवउठनी ग्यारस है, इसलिए आज तक दीपावली का पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज से शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे, लेकिन अब कांग्रेस सो जाएगी। ये बातें मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कही। सोमवार को सागर जिले की देवरी विधानसभा के केसली में भाजपा प्रत्याशी तेजीसिंह राजपूत और दमोह जिले की पथरिया विधानसभा के पथरिया में लखन पटेल के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित किया।

                मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 70 में से 54 वर्षों तक मध्यप्रदेश में राज किया। उन्होंने गरीबी हटाने का वचन दिया, लेकिन आज तक गरीबी नहीं हटा पाए। कांग्रेस के लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं। राहुल बाबा भी दिल्ली से आकर मुझे कोसते हैं, किसानों और किसानी की बातें करते हैं, लेकिन उन्हें ये ही नहीं पता कि गेहूं की बाली कैसे लगती है, तो वे क्या किसानों की समस्याएं समझेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1971 में गरीबी हटाओ का नारा दिया था। गरीबी हटाने के नाम पर वे सत्ता में आए, लेकिन इतने वर्षों के बाद भी वे देश-प्रदेश से गरीबी नहीं हटा पाए। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकारों ने 54 वर्षों तक राज किया। उनके एक मुख्यमंत्री तो 10 साल तक मध्यप्रदेश में रहे, लेकिन उन्होंने प्रदेश का पूरी तरह बंटाढार कर दिया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment