कांग्रेस का दावा इतिहास रचेगी राहुल गांधी की संकल्प यात्रा

राजनीति Sep 24, 2018

खबरनेशन/Khabarnation

जिले के कोने-कोने से लोगों के आने की अपील

भोपाल,  आगामी 27 सितम्बर को सतना में होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी कि संकल्प यात्रा के संबंध में कांग्रेस ने दावा करते हुए कहा है कि इस यात्रा में जो जनसैलाब उमड़ेगा वह इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। जवाहर नगर स्थित काशी  पैलेस में आयोजित हुई पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं प्रदेश के कोने-कोने में गया हूं और मैंने देखा है कि जनता किस प्रकार से भाजपा सरकार के खिलाफ आन्दोलित है। उन्‍होंने दावा करते हुए कहा है कि जिस प्रकार से प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के खिलाफ बगावत पर उतारू है उससे ऐसा लगता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा शर्मनाक पराजय कि ओर अग्रसर है।

            बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए परीक्षा की घड़ी है क्योंकि प्रदेश सरकार के अत्याचार से पीड़ित जनता हमारी ओर बड़ी उम्मीद के साथ देख रही है। ऐसी परिस्थितियों मे हमे जनता की आवाज बनना होगा।अजय सिंह ने कहा कि यह विन्ध्य क्षेत्र कि जनता के लिए सौभाग्य की बात है कि इस क्षेत्र कि जनता कि आवाज बनने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने अपना समय दिया है। हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा और आगामी 27 सितम्बर को होने वाली संकल्प यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए संकल्प लेना होगा।

            कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सुधांशू त्रिपाठी ने कहा कि जिस प्रकार से मैं सतना मे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देख रहा हूं उससे ऐसा लगता है कि सतना में होने वाली संकल्प यात्रा म.प्र. को एक बड़ा संदेश देगी। त्रिपाठी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि संपूर्ण प्रदेश कि निगाहें आप की ओर लगी हुई हैं क्योंकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने आप सब पर भरोसा कर के अपना समय दिया है हमें उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। श्री त्रिपाठी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर होगा जब भगवान राम कि तपोभूमि से रावन रूपी प्रदेश सरकार के खिलाफ निर्णायक जंग की शुरूआत होगी। हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं को इस जंग में एक सेनापति कि भूमिका का निर्वाहन करना होगा।त्रिपाठी ने उम्मीद जताई कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझेगा।

            कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधांशू त्रिपाठी, संभागीय प्रभारी राजेन्द्र अवाना, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान जिला प्रभारी दीपक बाजपेयी, विधायक यादवेन्द्र सिंह, ए.आई.सी.सी. सदस्य सिद्धार्थ कुशवाहा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं, एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित हुई।

Share:


Related Articles


Leave a Comment