भारतीय जनता पार्टी भोपाल के कार्यकर्ता महाकुंभ की बैठक संपन्न

राजनीति Sep 20, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी भोपाल के कार्यकर्ता महाकुंभ के निमित्त आवश्यक बैठक की गई जिसमें संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी जी ने इस बैठक को तीन भागों में संपन्न की।

 इसमें पहली बैठक मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री के साथ मंडलों की बैठक और महाकुंभ में आने वाली जनसंख्या के विषय में की

 दूसरी बैठक में सभी मोर्चों के अध्यक्ष महामंत्री प्रकोष्ठ विभागों के अध्यक्षों के साथ हुई जिम्मेदारी सभी प्रमुख चौराहों पर प्रमुख मार्गो पर साथ सजावट के लिए भौगोलिक दृष्टि से रोड में बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए अन्य सभी मोर्चों नीचे की इकाई की बैठक कर सूचीबद्ध कर के संभागीय कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए।

  मुख्य रूप से आशुतोष तिवारी जी जिला अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह जी प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर जी जिला महामंत्री विकास विरानी, रामदयाल प्रजापति उपस्थित थे।

  कार्यकर्ता महाकुंभ में भोजन व्यवस्था प्रभारियों की एक विशेष बैठक की गई। जिसमें मुख्य रुप से भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान आकर्षित किया गया। भोजन व्यवस्था के लिए 10 संभागों के 10 प्रमुख पदाधिकारियों को काम दिया गया। शहर के प्रतिष्ठित केटर्स भोजन बनाने का काम व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया। महाकुंभ में भोजन आलू चने की सब्जी, दाल, चावल, पापड, सलाद, दो तरह की पूडी, भजिए और बालूशाही रहेगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment