स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत भारतीय जनता पार्टी का संकल्प: राकेश सिंह

राजनीति Sep 19, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  
भोपाल, भारतीय जनता पार्टी भोपाल चिकित्सा प्रकोष्ठ ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन। जिसमें भोपाल जिले के 19 मंडलों में आयोजन सम्पन्न हुआ। स्वास्थ शिविर में 5000 लोगों को लाभ हुआ। मुख्य कार्यक्रम अरेरा मंडल बाबा नगर शाहपुरा में किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भाग लिया।

 राकेश सिंह ने बताया कि स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है और भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिदिन काम करता है।

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने 75 लाख की लागत से बने शा. सम्राट अशोका माध्यमिक शाला का लोकार्पण किया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment