कांग्रेस दिशाहीन, उसके पास भाव है न दृष्टि : मुख्यमंत्री

राजनीति Sep 16, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  
नरसिंहपुर जिले में पहुंची मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की जन आशीर्वाद यात्रा

  गाडरवारा/ तेंदूखेड़ा। प्रदेश को बर्बादी की कगार तक पहुंचाने वाली कांग्रेस आज दिशाहीन है। उसके पास न तो सेवा भाव है और न ही विकास के लिए जरूरी दृष्टि है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने 14 वर्षों के शासनकाल में प्रदेश का कायाकल्प किया है, उसे बदला है। यह बात शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने स्थानीय कृषि उपज मंडी में 93 करोड़ रुपए की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

   मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा शनिवार को नरसिंहपुर जिले में पहुंची। यात्रा की शुरुआत गाडरवारा से हुई। हेलीपेड पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री का काफिला सभा स्थल कृषि उपज मंडी के लिए रवाना हुआ। रास्ते में लोगों ने जगह-जगह पुष्पहारों और फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने यहां जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, सांसद कैलाश सोनी, राव उदयप्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री यात्रा सह प्रभारी कन्हाई राम रघुवंशी, जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष संदीप पटैल, वीरेंद्र फौजदार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण मौजूद थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment