अमर शहीदों की कुर्बानी जितनी भी प्रेरणादायी है, उतनी ही अश्रुपूर्ण है: पाण्डेय

राजनीति Aug 15, 2018

खबरनेशन/Khabarnation मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शहीदों के परिजनों का किया सम्मान

                भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आज मध्यप्रदेश के सभी जिलों में देश की सुरक्षा करते हुए अपनी शहादत देने वाले सैनिकों एवं पुलिस जवानों के परिजनों का उनके बीच जाकर सम्मान किया एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

                शहीद सम्मान दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिलाष पाण्डेय ने 13 अगस्त 1965 की रात्रि शहीद हुए जबलपुर निवासी स्व. श्री मंजीत सिंह, स्व. एस.के. कपूर, स्व. श्री उपकार सिंह मठारू एवं स्व. श्री हीरालाल के परिजनों के निवास पहंुचकर परिजनों का सम्मान किया। श्री पाण्डेय ने कहा कि सैनिक होना गर्व की बात है साथ ही वो परिवार भी महान है जिसने अपने परिवार का युवा देश के लिए समर्पित किया है। इसीलिए ऐसे महान परिवारों का सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इसी जिम्मेदारी का निर्वाह किया है। आज हम सभी युवाओं ने शहीद परिवारों के मध्य जाकर उनसे चर्चा की एवं जाना कि शहीदों की कुर्बानी जितनी प्रेरणादायी है, उतनी ही अश्रुपूर्ण है

Share:


Related Articles


Leave a Comment