भाजपा के 9 मंडलों की परिचय व समीक्षा बैठक कार्यालय पर संपन्न

राजनीति Aug 09, 2018

खबरनेशन/Khabarnation लगातार 9 घंटे भाजपा कार्यालय पर बैठें भाजपा नगर अध्यक्ष 

बूथ तक पहुंचना, हमारे लिये बड़ी चुनौती और सबसे बड़ा काम है- गोपीकृष्ण नेमा

इंदौर 09 अगस्त,2018/भाजपा नगर अध्यक्ष  गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री  मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल,  घनश्याम शेर ने बताया कि तय कार्यक्रम अनुसार आज भाजपा कार्यालय पर प्रातः 10 बजे से शाम 7 बजे तक भाजपा नगर के 9 मंडलों की परिचय व समीक्षा बैठक संपन्न हुई।  

आपने बताया कि 9 घंटे तक चलने वाली ये बैठकें क्रमशः मंडलवार सुभाष मंडल से प्रारंभ होकर लक्ष्मीबाई मंडल, सम्राट अशोक मंडल, अम्बेडकर मंडल, रामायण मंडल, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल, देवी अहिल्या मंडल पर समाप्त हुई बैठक में उपस्थित सभी मंडल पदाधिकारियों व मंडल कार्यसमिति के सदस्यों से परिचय लिया। 

इस बीच भाजपा नगर अध्यक्ष  गोपीकृष्ण नेमा पूरे समय कार्यालय पर ही बैठें रहे क्रमशः बैठकों में अपनी बात कहीं। मंडल की बैठकों को संबोधित करते हुए श्री नेमा ने कहा कि आज की यह बैठक आपके साथ परिचय वाली बैठक है। इसी तरह आगे भी हम सहज रूप से मिलते रहेंगे और भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिये दूसरे के विचारों को आत्मसात करते रहेंगे। हमारा उददेश्य है सतत् संपर्क, संवाद एवं समन्वय जो कि जनसंघ के समय से चला आ रहा है। मेरी हर समय कोशिश रहेगी बड़ो का सम्मान, छोटो का प्यार और बराबरी वालों के साथ मित्रता के भाव से ही आप सभी के साथ कार्य करूंगा। प्रत्येक बूथ तक हम सभी को पहुंचकर कार्य करना है, कोई भी बूथ इससे छूटे नहीं, इसकी चिन्ता हम सभी को मिलकर करना है। बूथ तक पहुंचना, हमारे लिये बड़ी चुनौती और सबसे बड़ा काम है। हम सभी को अपने आप पर पूर्ण भरोसा है कि निश्चित रूप से हम सब बूथ तक आवश्यक रूप से पहुंचकर कार्य करेंगे। आपने कहा कि आप सभी का साथ पाकर आगामी विधानसभा चुनाव में हम नगर की सभी छः सीटों पर विजयी झंडा फैहरायेंगे।  

बैठक में नमो एप, शिवराज एप एवं अर्थसंग्रह के लिये मंडल प्रभारी बनाने का आग्रह किया गया। आगामी दिनों में वार्ड संयोजक द्वारा बुलाई जाने वाली बैठकों में बूथ संयोजक भी पहुंचेंगे। बैठकों मेंं प्रमुख रूप से गोपीकृष्ण नेमा,  मुकेशसिंह राजावत,  गणेश गोयल, घनश्याम शेर,  कमल वाघेला,  जयदीप जैन, श्री हरप्रीतसिंह बक्षी,  नानूराम कुमावत,  बबलू शर्मा,  जयंत भीसे,  सुमित मिश्रा,  सोनू राठौर,  गुलाब ठाकुर,  मुकेश मंगल, डी.एन. तिवारी, सभी 9 मंडलों के मंडल अध्यक्ष  राजेश शर्मा, विजय बिंजवा,  रमाकांत गुप्ता,  हरिहर पाण्डे,  सुजानसिंह शेखावत,  अवधेश शुक्ला,  ब्रजेश शुक्ला,  सचिन मौर्य,  शिव कौल सहित सभी मंडल पदाधिकारी मंडल में निवासरत मोर्चा, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक उपस्थित थे।

सभी बैठकों का संचालन महामंत्री  मुकेशसिंह राजावत ने किया। 

महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त नगर अध्यक्ष व नगर पदाधिकारियों का किया सम्मान एवं बधाई दी

इंदौर 09 अगस्त,2018/आज प्रातः महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पहुंची और नवनियुक्त नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा व नवनियुक्त नगर पदाधिकारियों  मुकेशसिंह राजावत,  घनश्याम शेर,  कमल वाघेला,  जयंत भीसे,  जयदीप जैन,  सोनू राठौर, देवकीनंदन तिवारी का पुष्पगुच्छ से सम्मान कर बधाई व शुभकामनाएं दी

Share:


Related Articles


Leave a Comment