बंगला देशी भारत छोड़ों के नारे के साथ भाजयुमो का विशाल मशाल जूलूस

राजनीति Aug 09, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  इंदौर, भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, व डिजीटल इंडिया के प्रदेश सह संयोजक  विनोद खंडेलवाल ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज गांधी प्रतिमा रीगल चौराहा से बंगला देशी भारत छोड़ो नारे के साथ एक मशाल जूलूस निकाला गया। 

आपने बताया कि जिस तरह स्वतंत्रता के लिये स्वतंत्रता सैनानियों ने 9 अगस्त को अंग्रेजों को भारत छोड़ो का नारा देकर मजबूर कर दिया था, उसी तरह भाजयुमो ने भी बंगलादेशियों को भारत छोड़ने का कहने के लिये आज की तिथि को चुना। 

जूलूस में भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, मुकेशसिंह राजावत, कमल वाघेला, अभिषेक शर्मा (बबलू) हाथों में मशाल लिये युवाओं के बीच उपस्थित थे। 

 मनस्वी पाटीदार, विनोद खंडेलवाल, मयूरेश पिंगले, रोहित चौधरी के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बंगलादेशी भारत छोड़ों, देश के गद्दारों भारत छोड़ो के नारे लगाते हुए रीगल चौराहे से मधुमिलन चौराहा तक मशाल यात्रा पैदल मार्च करते हुए निकाली गई। जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम् के नारे भी लगाये।  

जूलूस में मुख्य रूप से  विनोद खंडेलवाल,  कमल गौड़,  ऋषिसिंह खनूजा, सुमित हार्डिया, गगनदीप अरोरा, देवेन्द्र पटेल, विकास यादव, निमेश मेहता, निक्की करोसिया, युवराज दुबे, राहुल राणे, विक्की रघुवंशी, सोनु अहिरवार, उज्जवल फणसे, सन्नी ठाकुर, सहित भाजयुमों सैकड़ों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment