कांग्रेस विधायक दल ही तय करेगा मुख्यमंत्री: जीतू पटवारी
खबरनेशन/Khabarnation मध्यप्रदेश कांग्रेस के चार में से एक कार्यवाहक अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज कहा कि कांग्रेस के प्रदेश में इस साल के अंत में सत्ता में आने पर उसके नये विधायक ही यह मिल कर तय करेंगे कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।उन्होंने कांग्रेस की जन जागरण यात्रा के दौरान इस बात को कहा और इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री को ले कर कांग्रेस में कोई भी विवाद नहीं है।कांग्रेस ने चुनाव के पहले इस बात का कोई ऐलान नहीं किया है कि चुनाव के बाद उस की ओर से कौन मुख्यमंत्री बनेगा।दूसरी और भाजपा की ओर से यह तो तय ही है कि चुनाव जीतने पर शिवराज सिंह एक बार फिर से मुख्यमंत्री का पद संभाल लेंगे।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!