जिन्होंने खेत-खलिहान नहीं देखे, वो कांग्रेस नेता करते हैं किसान हित की बातें: शिवराज सिंह

राजनीति Aug 05, 2018

खबरनेशन/Khabarnation
नीमच जिले में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की जनआशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत

झलकियां:

ऽ          सभा मे पगड़ी पहनकर बड़ी संख्या में किसान पहुँचे 

ऽ          स्कूली बच्चों में मामा मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर उत्साह दिखा। 

ऽ          ग्राम सरवानिया महाराज में कतार में लगे ट्रैक्टरों से किसानों ने की अगवानी।

ऽ          लासुर में जावद विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने भव्य अगवानी की। 

            भोपाल। जिन्होंने कभी खेत की पगडंडी तक नहीं देखी, खलिहान नहीं देखे, कांग्रेस के ऐसे नेता किसानों के हित की बातें करते हैं। हमने किसानों का हमेशा साथ दिया। चाहे सूखा राहत की बात हो या किसान की आमदनी बढ़ाने की। यह बातें रविवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने कुकड़ेश्वर, मनासा, अल्हेड़, मोरवन, सरवानिया महाराज एवं जावद में आयोजित जनसभा में कही। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और उसके नेताओं को जमकर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य देने का काम हमारी सरकार ने किया है।

            मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान की जन आशीर्वाद यात्रा रविवार को नीमच जिले के मनासा पहुंची। यहां यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान सभा मे उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया, कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को गड्ढों का प्रदेश बना दिया था। कांग्रेस के समय बिजली का अतापता नही था हमने नीमच जिले में सोलर पावर प्लांट बनाया । 

            शिवराज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की आंखों पर गुलामी का चश्मा पड़ा है। इसीलिए जब मैंने प्रदेश की सड़कों को लंदन, अमेरिका से बेहतर बताया, तो उन्होंने मेरी बात पर आपत्ति ली। उन्हें अमेरिका पर गर्व हो सकता लेकिन मेरे लिए तो सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा ।उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को लगता है कि अमेरिका से अच्छा कुछ है ही नहीं। लेकिन मैं आज भी डंके की चोट पर कहता हूं कि हां, मध्यप्रदेश की सड़कें बेहतर

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली वाले राहुल से यदि पूछा जाए कि भिंडी कैसे लगती है तो वे बता नहीं पाएंगे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हम मध्यप्रदेश को देश का नम्बर-1 राज्य बनायेंगे। 

कांग्रेस किसानों लिए कभी इतना नहीं कर पाई

            किसानों की बेहतरी के लिए उठाए जा रहे कदमों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में लहसुन और प्याज की पैदावार अच्छी होती है। यहां के किसानों को ओर लाभ हो इसलिए हम लहसुन पर 800 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त देंगे। प्याज का पैसा 400 रुपये डाला जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अकेले मप्र में 33 हजार करोड़ रुपये भाजपा की सरकार ने किसानों के खाते में डाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने किसानों के लिए जितना किया है, कांग्रेस  इतना कभी नहीं कर पाई। 

            उन्होंने कहा कि दिग्विजयसिंह कहते थे कि नर्मदा का पानी शिप्रा में कभी आ ही नहीं सकता। लेकिन हमने इस असम्भव काम को सम्भव किया है। गांधीसागर का पानी मन्दसौर तक पहुंचाया है। 

            मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे करवाकर कोशिश करेंगे कि गांधीसागर का पानी सिंचाई के लिए मनासा तक पहुँचे,  ताकि किसानों के खेतों की प्यास बुझे। उन्होंने कहा कि मंदसौर ओर नीमच की जनता के लिए 800 करोड़ की पेयजल योजना अंतिम चरण में है। इस योजना से हर घर मे नल से जल मिलेगा। और पानी की समस्या खत्म होगी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता काँग्रेस से सवाल करे कि जो काम भाजपा की सरकार ने किए, वो काम कांग्रेस 60 वर्षो में क्यों नही कर पाई। कांग्रेस सिर्फ गरीबी हटाने का नारा लगाती रही,  लेकिन गरीबी नहीं हटा पायी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment