शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत बेटियां होगीः मुख्यमंत्री

राजनीति Jul 31, 2018


खबरनेशन/khabarnation 
                कोतमा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि बेटियों के मान और सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकारें काम कर रही है। बेटियों को समाज में बराबरी का हक मिले, इस दिशा में प्रदेश सरकार ने महिलाओं के पक्ष में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है। जल्दी ही शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती की जायेगी, जिसमें 50 प्रतिशत स्थान बेटियों को दिया जायेगा। ताकि प्रदेश की बेटियां भी यह कह सकेंगी कि उनके मामा ने उन्हें स्वावलंबी बना दिया है। मुख्यमंत्री जी ने देवगंवा, सिमरिया चौक, गिरवां, बकहो, अमलाई, कंचनपुर में रथसभाओं को संबोधित किया। बड़ी संख्या में जनता ने सभा में भागीदारी की।

Share:


Related Articles


Leave a Comment