कार्यकर्ताओं की परिश्रम और पराक्रम से हर जगह भाजपा ही विजयी होगी- नंदकुमारसिंह चौहान

राजनीति Jul 17, 2018

 

 

 

 

खबरनेशन/Khabarnation

इंदौर 17 जुलाई,2018/भारतीय जनता पार्टी राऊ मंडल अध्यक्ष श्री घनश्याम नारोलिया एवं जिला मीडिया प्रभारी  मुकेश जरिया ने बताया कि आज भाजपा राऊ मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन समारोह परिसर खंडवा रोड में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष  जीतू जिराती, संभागीय संगठन मंत्री  जयपालसिंह चावड़ा, जिला अध्यक्ष  अशोक सोमानी, प्रदेश मंत्री सुश्री कविता पाटीदार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विकास निगम के उपाध्यक्ष देवराजसिंह परिहार,  मधु वर्मा,  गोपालसिंह चौधरी,  रवि रावलिया, रास्वरूप गेहलोद, मंडल अध्यक्ष श्री घनश्याम नारोलिया, महामंत्री  सुरेश जाट,  सुरेन्द्रसिंह सोलंकी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास सक्षम कार्यकर्ताओ के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की अपार उपलब्धियां से हमारी झोली भरी हुई है जिनके दम पर मध्यप्रदेश में चौथी बार शिवराज सिंह सरकार बनेगी। इंदौर त्याग, तपस्या और बलिदान की भूमि है। यहां परिश्रम और पराक्रम कण-कण में समाहित है। इंदौर के कार्यकर्ता अगर ठान लें तो परिश्रम और पराक्रम से हर जगह सिर्फ भाजपा ही विजय होगी, चाहे केंद्र में  नरेंद्र मोदी की सरकार हो और चाहे प्रदेश में शिवराज के नेतृत्व वाली सरकार। दोनों ने ही समाज के हर एक वर्ग के लिए काम किया हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अन्त्योदय’ के पथ पर चलते हुए आज हमारी सरकारें जनकल्याण में जुटी है। जनसेवा की इसी भावना से जनता का विश्वास लगातार हम पर बढ़ा है। इसी विश्वास के दम पर इस बार जिले की 4 विधानसभा सीटों के साथ फिर से लोकसभा सीट भी जीतने के लिए हम पूरी तरह से संकल्पबद्ध हैं। 

उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस तरह के उनके प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की पूंजी है। भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसा दल है, जिसमे हर कार्यकर्ता की संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका है। जनसंघ से लेकर आज तक भाजपा की यह यात्रा आसान नहीं है। विषम परिस्तिथियो में चुनौतियों का सामना करते हुए यह गौरवशाली यात्रा आगे बड़ी है। हमारे बुजुर्गो ने इस संगठन को खड़ा करने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। हमे गर्व होता है की हम भाजपा के कार्यकर्ता है। देश भर में मध्यप्रदेश के संगठन को भाजपा की प्रयोगशाला यूँ ही नही कहा जाता, यह वह प्रदेश है जंहा आदरणीय कुशाभाऊ ठाकरे ने बैलगाड़ी से यात्रा की और राजमाताजी ने महलों से निकलकर राजमाता से लोकमाता बनने का सफर तय किया। स्व. प्यारेलाल खण्डेलवाल जी, स्व. सुंदरलाल पटवा जी जैसे नेताओं के समर्पण और त्याग के कारण ही हम आज यहाँ तक पहुंचे है। भाजपा कार्यकर्ता को देवदुर्लभ कहा जाता है, तो इसके पीछे ऐसी विभूतियों का ही मार्गदर्शन और त्याग है। 11 से चलकर आज हम 11 करोड़ कार्यकर्ता तक पहुचें है, तो पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का इसमें योगदान है।  

 

प्रदेश उपाध्यक्ष  जीतू जिराती ने कहा कि कांग्रेस सरकार जो काम 60 सालों में नहीं कर पाई वह काम मोदी जी ने पिछले 4 वर्षों में करके दिखाए हैं। इंदिरा गाँधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया। अगर वह नारा सार्थक होता तो आज प्रधानमंत्री  मोदी को आवास योजना नही चलानी पड़ती। कांग्रेस ने गरीब आदिवासीयों का सिर्फ भावनात्मक शोषण किया, और उन्हें बरगलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की उन विरोधी ताकतों से मिली हुई है, जो यह नही चाहती कि  नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बने। हमारी सरकारें पुनः केंद्र और प्रदेश में न बने इसके लिए कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है, उससे हमें लोगों को सावधान करना होगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारिया बड़ी है। समाज भी हमसे कार्यकर्ता होने के नाते उम्मीद रखता है। हम जनता के इसी विश्वास के दम पर इन विरोधी ताकतों को जवाब दें। 

 

जिला अध्यक्ष  अशोक सोमानी  ने कहा कि पार्टी में दायित्व एक प्रक्रिया है। दायित्व बदलते रहते हैं, मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को जो दायित्व दिया गया है, मैं भी उसी को निभा रहा हूं। हमारे यहां दायित्व भले ही बदले पर कार्यकर्ता होने का भाव कभी नही बदलता है। मुझे गर्व है की हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी इसी प्रकार गर्व के साथ कहते हैं कि वह कार्यकर्ता हैं। देश में कार्यकर्ताओं की चिंता करने वाला अगर कोई दल है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि पं.दीनदयाल जी ने अंत्योदय का मंत्र दिया था, जिसको शिवराज सरकार बखूबी निभा रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने संबल योजना के तहत ऐसे प्रावधान किये हैं कि मनुष्य के गर्भ में आने से लेकर अंतिम समय तक हर कदम पर चिंता भाजपा सरकार कर रही है। वहीं केन्द्र में मोदी जी की सरकार देश के प्रत्येक व्यक्ति को पक्का मकान देने का कार्य कर रही है। उज्ज्वला योजना के तहत गरीब बहनों को जो गैस के कनेक्शन मिलता है। हम सही अर्थों में दीनदयाल जी के अन्त्योदय को साकार कर रहे हैं। 

 

प्रदेश मंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कविता पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष  राहुल गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर कर दिया है। कांग्रेस द्वारा महिलाओं को तीन तलाक के अभिशाप से मुक्त कराने वाली पहल पर कांग्रेस पहले ही बेनकाब हो चुकी है। पत्र लिखकर राहुल गांधी ने कांग्रेस को महिला हितैषी के रूप में पेश करने का दिखावा किया है, जिसे देश की जनता अच्छी तरह जानती है। महिलाएं  राहुल गांधी की टोटकेबाजी से भ्रमित होने लगी है।

इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

इस अवसर पर  बूथ स्तरीय तक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

संचालन महामंत्री सुरेश जाट ने किया एवं आभार हेमचन्द्र मित्तल ने माना। 

 

 

मुकेश जरिया

जिला मीडिया प्रभारी

भाजपा, जिला इंदौर

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment