2022 तक हर परिवार के सिर पर पक्की छत होगी

राजनीति Jan 07, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अजय प्रताप सिंह ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ तक हर परिवार के सिर पर पक्की छत सुुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के साथ केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार जुटी हुई हैं। स्मार्ट सिटी हो या गांव शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर परिवार को मकान योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्य पूरा किया जा रहा हैं। पिछले साढ़े तीन वर्षों के दरम्यान 2088 नगरों और कस्बायी क्षेत्रों में 12 लाख, 33 हजार आवास बनवाकर तैयार कर दिये गये।
 

उन्होंने कहा कि आवासीय क्षेत्र में निम्न आय वर्ग वालो के लिये जो 12 लाख रू. में घर बना सकते हैं उन्हें ब्याज में चार फीसदी की छूट दी जा रही हैं। अत्यंत गरीब परिवार को ब्याज की यह छूट 6.5 प्रतिशत दी जायेगी। उन्होंने कहा कि दो दशकों से अधिक समय से आवासीय योजना पर काम चल रहा हैं, लेकिन वास्तविक उपलब्धि हाल के तीन वर्षों में ही परिलक्षित हुई हैं। इसके लिए रियल स्टेट क्षेत्र को सौ फीसदी विदेशी निवेश मंजूरी दी जा चुकी हैं। लक्ष्य पूर्ण करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं।
 

अजय प्रताप सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में हर आवासहीन परिवार को युद्ध स्तर पर आवासीय भूखंड निशुल्क दिये जा रहे हैं। मकान बनाने के लिए 1 लाख, 12 हजार रू. की मदद दी जा रही हैं। जो आवास गृह बनाने में मजदूरी करने के उत्सुक हैं उन्हें उनकी मजदूरी का भुगतान भी दिया जा रहा हैं। मध्यप्रदेश में हर आवासहीन को भूमि के स्वामित्व से गौरवान्वित किया जा रहा हैं।

(खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment