भाजयुमो ने ’’राष्ट्रीय युवा दिवस’’ स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में ’’युवा विजय संकल्प’’पैदल मार्च निकाला

इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, महामंत्री मयुरेश पिंगले, रोहित चौधरी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस’’ के अवसर पर आज 12 जनवरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा महूनाका चौराहा से गंगवाल बस स्टेण्ड स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तक ‘‘युवा विजय संकल्प’’ पैदल मार्च निकाला गया। साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
 

इस अवसर पर मोर्चा नगर अध्यक्ष  मनस्वी पाटीदार ने कार्यकर्ताओं के साथ 500 केसरिया गुब्बारे आसमान में छोड़कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रतिमा पर दीप जलाकर उन्हें याद किया गया। साथ ही विवेकानंद अमर रहे, देश का युवा कैसा हो-विवेकानंद जैसा हो के नारे भी लगाये।
 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनोद खंडेलवाल, ऋषिसिंह खनूजा, विक्की रघुवंशी, प्रमोद रघुवंशी, राहुल राणे, सुुशील सुरागे, अरूण शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सुमित त्रिवेदी, अरूण यादव, भावेश दवे, शुभम यादव, उज्जवल फाण्डसे, निशांत जोशी, प्रथवी चंदनसिंह, शेखर सिसोदिया, मयंक यादव, सन्नी ठाकुर, इंदरपालसिंह चावला, विकास यादव सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment