विवेकानंद विचार वीथिका का किया भूमिपूजन

राजनीति Jan 11, 2018

भोपाल झीलों की नगरी के साथ अब आकर्षक पार्कों के लिए भी जाना जाएगा

भोपाल। सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, विश्वास सारंग ने कहा कि भोपाल को झीलों की नगरी के साथ अब आकर्षक पार्कों के लिए भी जाना जाएगा। देश और दुनिया के खुबसूरत शहरों में भोपाल शहर को शुमार किया जाता हैं। सारंग अशोका गार्डन में विवेकानंद विचार वीथिका के निर्माण का भूमिपूजन कर रहे थे।

राज्यमंत्री सारंग ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा के पास अशोका गार्डन में एक करोड़ 30 लाख रूपये लागत से विवेकानंद विचार वीथिका पार्क का निर्माण किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि वीथिका में स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन और उनके प्रेरणादायी प्रसंगों को मूर्तरूप किया जाएगा। राज्यमंत्री सारंग ने कहा कि प्रेम मंदिर की तर्ज पर आकर्षक फाउन्टेंन बनाये जाएगा। विवेकानंद राॅक का समुद्र की लहरों के बीच वास्तविक जैसा ही वीथिका में बनाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि वीथिका में इलेक्ट्रानिक, डीजिटल तकनीक से विवेकानंद के दर्शन को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।

राज्यमंत्री सारंग ने कहा कि वीथिका (पार्क) में आने वाले विवेकानंद के विचारों को जाने समझे, प्रेरणा प्रनत कर अपने व्यक्तिव को संवारे, समाज और देश के लिए योगदान दे। उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमा पार्क के बाद अशोका गार्डन में यह दूसरा पार्क है। स्टेशन को जोड़ने वाली पूरी 80 फिट रोड़ को मध्यप्रदेश दर्शन थीम पर विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय सिंह, सूर्यकांत गुप्ता, प्रताप गुर्जर, राधाकृष्ण नायक, अशोक वाणी, विमलेश ठाकुर, अरूण दीक्षित, देशराज सिंह, अशोक शुक्ला, डी.के. सक्सेना, मालती राय, वीरेन्द्र राय, बी.एस. राजपूत, राजू राय, नितिन पाठक, प्रदीप शेखावत, इमरत लाल धार्मिक, प्रमोद शुक्रवारे, आनंद अग्रवाल, बाबू मस्तान, संजय जैन, डाॅ. रेहान सिद्दीकी, आनंद साहू के साथ साथ सभी पार्षद प्रीति जैन, हेमराज कुशवाहा, मनोज चौबे, मसर्रत बाबू मस्तान, मंजूबारकिया, गीता उपेन्द्र तोमर, बद्री तिवारी, सुषमा बाली, सुषमा चौहान, बबलेश राजपूत एवं भारी संख्या में क्षेत्र की जनता मौजूद थी।

(खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment