किसानों को एवं बाढ़ पीडितों को तत्काल राहत राशि हेतु विधायक ने सौंपा ज्ञापन

राजनीति Aug 31, 2020

 

खबर नेशन/ Khabar Nation
विदिशा। विधायक शशांक भार्गव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल सिलाकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश कटारे एवं विधायक प्रतिनिधी मनोज कपूर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसानों ने मुख्यमंत्री मप्र शासन को 4 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर विदिशा को सौंपा। जिसमें पीला मोजेक बीमारी, अफलन अतिवर्षा से विदिशा जिले में सोयाबीन, उड़द व धान की फसल में अतिवर्षा से हुई क्षति के साथ ही खरीफ की अन्य फसलों को शत प्रतिशत क्षति हुई है और बाढ़ से आम नागरिकों के घरों व घरेलू सामान को भी काफी अधिक नुकसान हुआ है, जिसके संबंध में तत्काल मुआबजा राशि हेतु विधायक शशांक भार्गव ने मुख्यमंत्री से तत्काल 4 सूत्रीय ज्ञापन अनुसार मांगों का तत्काल कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नानुसार मांगों पर कार्यवाही शासन प्रशासन से की गइ। विधायक भार्गव ने कहा कि आज किसानों को क्षति हुई फसल के संबंध में एवं बाढ़ पीडितों को यथाशीघ्र मदद की आवश्यकता है। इस संबंध में शासन प्रशासन तत्काल कार्यवाही करे। इस अवसर पर रणधीरसिंह ठाकुर, वीरेन्द्र पीतलिया नगर अध्यक्ष, महेन्द्र यादव, नंदकिशोर शर्मा, करतारसिंह, किसान नेता मोहरसिंह रघुवंशी, रवि कपूर, दीपक कपूर, आशीष भदौरिया, आनंद प्रतापसिंह, नरेन्द्रसिंह रघुवंशी विधायक प्रतिनिधी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष वैभव भारद्वाज, लक्ष्मण सिंह रघुवंशी, सेवादल जिला अध्यक्ष गोविंद भार्गव, शिवराज पिपरोदिया, पार्षद अनिल यादव, शिवचरण शर्मा, थानसिंह दांगी, विनोद राजपूत, अजय कटारे, सरूण गुप्ता, राजकुमार डीडोत गौरव दांगी, संतोष गुर्जर, मनोज जैन, सुनील रघुवंशी, जीवन लाल शर्मा, भूपेन्द्र रघुवंशी, हेमन्त शर्मा, किशोर रघुवंशी, यशपाल रघुवंशी, संतोष गुर्जर, प्रकाश गुप्ता के साथ-साथ क्षेत्र के अनेक ग्रामों के किसान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment