घरों में रहकर ही अंबेडकर जयंती मनाएं अजा मोर्चा कार्यकर्ता: सूरज कैरो

राजनीति Apr 13, 2020

उपवास रखकर, प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए राशि जुटाएं मोर्चा कार्यकर्ता
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज केरो ने मोर्चा कार्यकतार्ओं से आह्वान किया है कि लॉकडाउन के चलते सभी कार्यकर्ता अपने घरों में रहकर ही भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाएं। कार्यकर्ता डॉ. अंबेडकर की जयंती पर एक दिन का उपवास रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें और प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए राशि जुटाएं।
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डाजी एवं मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर के निदेर्शानुसार 14 अप्रैल, मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर लॉकडाउन का पालन करते हुए बाबा साहेब के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे एवं उनके विचारों का प्रचार प्रसार प्रिंट मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से किया जायेगा। कैरो ने कहा कि  इस हेतु मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक का आयोजन किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों से आग्रह किया गया है कि कार्यकर्ता अपने घरों में रहकर ही संध्या 7:30 बजे बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करें। एक दिन का उपवास रखें एवं पीएम केयर फंड हेतु धनराशि जुटाए। इस हेतु प्रत्येक कार्यकर्ता न्यूनतम 100 रूपए पीएम केयर फंड में दान करे। अपने मित्र, परिचित एवं रिश्तेदारों से दूरभाष से बात कर पीएम केयर फंड में दान करने की अपील करे तथा आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने का आग्रह करे। साथ ही कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कम से कम 2 गरीब बस्तियों के सभी घरों में राशन किट का वितरण करें व घर में बनाए गए मास्क बांटें।
कैरो ने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में जाकर वहां के लोगों को ह्लमेरी बस्ती, कोरोना मुक्त बस्तीह्ल का संकल्प दिलाएं तथा उत्तम स्वास्थ्य के प्रति अच्छी आदतों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाएं। इसके साथ ही लोगों को देश के संविधान, सरकार के सभी निदेर्शों का पालन करने व कोरोना से लड़ने के लिए संकल्प दिलाएं।  कैरो ने कार्यकतार्ओं से आग्रह किया कि वे गरीब समाज के स्वाभिमान और उन्नति के लिए केंद्र व राज्य सरकार, पार्टी नेतृत्व के द्वारा लिए गए निर्णयों, पंचतीर्थ, कानून संबंधी सुधार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से करें।

Share:


Related Articles


Leave a Comment