यूपीए सरकार की कारगुजारियों तक ही सोनिया की सोच सीमित हैं

राजनीति Mar 10, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपीए की चेयर पर्सन सोनिया गांधी की सोच पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की कारगुजारिशों तक ही सीमित होकर रह गयी हैं। नजरिया नजर बदलने से बदल जाता हैं। यह सभी जानते हैं, इसलिये यदि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहा विकास नजर नहीं आ रहा हैं और इसे विकास को पिछड़ना मानती हैं तो यथार्थ नहीं यह सोनिया गांधी का ही दृष्टि दोष हैं। इसमें एनडीए सरकार अथवा नरेंद्र मोदी का कुसूर नहीं हैं।
 

उन्होंने कहा कि व्यक्ति को दिशा और दृष्टि में विभिन्नता होती हैं। इससे किसी को आपत्ति हो तो बला से। लेकिन  सोनिया गांधी पिछले 10 वर्षों तक देश की प्रथम महिला के रूप में सम्मानित हुई। उनके हाथ में यूपीए सरकार की लगाम थी। इसमें भी यथार्थता हैं कि वे संविधान के परे केंद्र सरकार के हर निर्णय पर अंतिम मोहर लगाती थी। उनके नेतृत्व काल में ही हजारों करोड़ रूपयों का कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला हुआ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिहाड़ जेल की सैर करते देखे गये। बाद में टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले में लाखों करोड़ रूपयों की सरकार को चपत लगी। कोयला घोटाला हुआ और सौ से अधिक कोयला ब्लाकों के आवंटन सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किये। जल, थल, वायु क्षेत्र में कोई भी प्रकरण विवादों और घोटालों से मुक्त नहीं रहा। गरज कहने की यह कि यदि सोनिया इसे देश का विकास मानती हैं तो उनके नजरिया से इन्कार तो जनता ही कर सकती हैं जिसने देखा हैं कि नरेंद्र मोदी का मिशन सबका साथ सबका विकास हैं।
 

डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि अलगाववाद और नफरत के बीज कांग्रेस ने बोया हैं। उसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ रहा हैं। कांग्रेस चार वर्षों का लेखाजेखा करते समय वास्तविकता को नजर अंदाज करती हैं लेकिन गत 6 दशकों को टेकन फार ग्रांटेड मानती हैं। जबकि देश 2014 के बाद पारदर्शिता के आधार पर आगे बढ़ा हैं। समाज का ऐसा कोई वर्ग नहीं हैं जो एनडीए सरकार के कार्यों, लोक हितैषी योजनाओं जैसे जनधन योजना, मुद्रा योजना, स्किल डेव्हलपमेंट योजना, डिजीटल, मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं से लाभान्वित नहीं हुआ हैं। दुनिया के देश नरेंद्र मोदी के पहुंचने के लिए पलक पावड़े बिछा रहे हैं। भारत का मान सम्मान विदेशों में बढ़ा हैं। विश्व के सुपर पाॅवर माने जाने वाले देश नरेंद्र मोदी के मुरीद बन चुके हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment