शिवपुरी में प्रचंड जीत की ललकार:अमित शाह जी

राजनीति Nov 24, 2018

खबरनेशन / Khabarnation

 

ऐसी प्रचंड जीत दिलाएं कि दुश्मनों की बोलती बंद हो जाएः श्री अमित शाह

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-भाजपा ने जीता 2014 के बाद का हर चुनाव

                शिवपुरी। आने वाली 28 तारीख को मध्यप्रदेश में मतदान है। बताइये, आप क्या करने वाले हैं। हमें सिर्फ सरकार बनाने के लिए जीत नहीं चाहिए। हमें ऐसी प्रचंड जीत चाहिए कि दुश्मनों की बोलती बंद हो जाए। यह आह्वान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने शिवपुरी जिले के करैरा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों को ’अबकी बार, 200 पार’ का संकल्प भी दिलाया।

राहुल बाबा दिन में देख रहे सरकार बनाने के सपने

                श्री शाह ने कहा कि एक दिन में एयरपोर्ट पर वेटिंग रूम में बैठा था। टेलीविजन में राहुल बाबा दिखाई दिए। वे कह रहे थे, मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बनेगी। राहुल बाबा,  सपने देखना बुरी बात नहीं, लेकिन दिन में सपने मत देखो। देश में चुनाव का इतिहास उठाकर देख लो राहुल बाबा। 2014 में जब से देश में मोदी जी की सरकार आई है, हमने हर चुनाव जीता है। मैं करेरा की जनता को बताना चाहता हूं कि जहां भी चुनाव हुए, हर जगह से कांग्रेस गई और भाजपा आई है। श्री शाह ने कहा कि अब मध्यप्रदेश की बारी है।

भाजपा में सब कुछ तय, कांग्रेस में कुछ भी नहीं

                सभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि इस चुनाव में आपके सामने दो पार्टियां हैं। एक है भारतीय जनता पार्टी और दूसरी है कांग्रेस। भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ तय है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शिवराज जी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। अब हमारे करैरा के लोग कांग्रेस से पूछ रहे हैं कि राहुल बाबा आपका सेनापति कौन है। श्री शाह ने कहा कि आपकी पार्टी में एक राजा, एक महाराजा और थका हुआ उद्योगपति है। श्री शाह ने कहा कि क्या इन लोगों के दम पर चुनाव जीता जा सकता है।

कांग्रेस को मौका दिया, तो प्रदेश को बर्बाद कर दिया

                सभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 55 सालों तक कांग्रेस को मौका दिया था, लेकिन उसने प्रदेश को बीमारू बना दिया। उन्होंने लोगों से पूछा कि मि. बंटाढार की सरकार के समय 24 घंटे बिजली आती थी क्या। लेकिन आज गरीब हो, अमीर हो, दलित हो, आदिवासी हो, सबके घरों में 24 घंटे बिजली आती है। श्री शाह ने कहा कि बीमारू मध्यप्रदेश को शिवराजसिंह की सरकार ने 15 सालों में विकसित करने का काम किया है। पहले प्रदेश में 5 मेडिकल कॉलेज थे, अब 18 हैं। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 14000 रुपये थी, जिसे शिवराजसिंह जी की सरकार ने72599 रुपए तक पहुंचाया है। प्रदेश में सिर्फ 45 हजार किलोमीटर रोड थी, जिसे शिवराज जी की सरकार ने 95 हजार किलोमीटर कर दिया था। बंटाढार के समय प्रदेश में सिर्फ 7.5 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी, शिवराज सरकार ने उसे 40 लाख हेक्टेयर कर दिया है। श्री शाह ने कहा कि पिछले 15सालों में शिवराज जी ने विकास के हर पैमाने पर प्रदेश को आगे बढ़ाया है। आप चौथी बार भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दीजिए, मध्यप्रदेश को समृद्ध राज्य बनाएंगे। श्री शाह ने कहा कि यह काम मोदी जी और शिवराज जी की जोड़ी ही कर सकती है।

चुनाव में कांग्रेस को याद आते हैं किसान

                श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव में ही किसानों की याद आती है। उन्होंने पूछा कि अरे राहुल बाबा आपको यह भी मालूम है कि आलू जमीन में होता है, या फैक्ट्री में होता है। जिसे ये नहीं मालूम कि आलू कहां होता है, वो कभी किसान का भला कर सकते हैं। श्री शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि कभी दो बैल जोते हैं। मैं कहता हूं कि राहुल बाबा चार रबी की और चार खरीफ की फसलों के नाम बता दो, आप वैसे ही चुनाव जीत जाओगे, मगर वो नहीं बोल पाएंगे, क्योंकि उनकी आंखों पर इटैलियन चश्मा लगा हुआ है। श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में 18 परसेंट पर किसानों को लोन मिलता था। शिवराज की सरकार आई, अब प्रदेश में 0 प्रतिशत पर किसानों को कर्ज मिलता है। दिग्गी राजा के जमाने में गेहूं, धान, समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा जाता था। हमारी सरकार ने किसानों से उनका एक-एक किलो अनाज समर्थन मूल्य पर खरीदना शुरू किया वो भी बोनस के साथ। दिग्गी राजा के जमाने में किसानों को सिर्फ 1300 करोड़ का ऋण मिलता था, अब शिवराज सरकार ने उसे 13 हजार करोड़ किया है।

मोदी-शिवराज की जोड़ी मणिकंचन योग

                श्री शाह ने कहा कि कमलनाथ पूछते हैं मोदी जी ने मध्यप्रदेश के लिए क्या किया। मैं कहता हूं कि देश में साढ़े चार पीढ़ी तक गांधी नेहरू परिवार का शासन रहा, आप साढ़े चार साल का हिसाब मांग रहे हो। श्री शाह ने कहा कि मुझे कमलनाथ को जवाब देने की जरूरत नहीं है। केंद्र में जब कमलनाथ मंत्री थे और सोनिया-मनमोहन की सरकार थी, तब ये मध्यप्रदेश को 134000 करोड़ देते थे। नरेंद्र मोदी जी की सरकार आप ने बनाई और 14वें वित्त आयोग में नरेंद्र मोदी की सरकार ने 344126 करेड़ रुपए प्रदेश को दिये। कमलनाथ जी, आपकी सरकार से 2 लाख करोड़ ज्यादा दिये हैं मोदी जी की सरकार ने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवराज सरकार के पीछे खड़े रहकर प्रदेश के विकास के लिए काम किया। इन दोनों की जोड़ी मणिकंचन योग है।

देश को सुरक्षित किया, सम्मान बढ़ाया

                श्री शाह ने कहा कि कांग्रेसी पूछते हैं कि हमारी सरकार ने साढ़े चार साल में क्या किया ? मैं कहता हूं हमारी सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए 129 योजनाएं बनाईं। राहुल बाबा, हमारी सरकार ने सबसे बड़ा काम किया है देश को सुरक्षित बनाने का। सोनिया- मनमोहन की सरकार के समय पाक से आतंकवादी आते थे और हमारे यहां धमाके करके लौट जाते थे। आतंकियों ने उड़ी में 12 जवानों को जिंदा जला दिया। इस बार मोदी जी की सरकार थी। 10 दिनों में मोदी जी ने हुक्म दिया रात में सेना के जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की और अपने साथियों की शहादत का बदला लेकर वापस आ गए। श्री शाह ने कहा कि इससे पहले दुनिया में दो ही देश थे, जो अपने जवानों के खून का बदला लेते थे। मोदी जी की सरकार ने इस सूची में अमेरिका और इजराइल के साथ महान भारत का नाम जोड़ने का काम किया है। श्री शाह ने कहा कि मोदी जी दुनिया के जिस देश में भी जाते हैं, एयरपोर्ट पर मोदी-मोदी के नारे लगते हैं। ये नारे मोदी जी के लिए या भाजपा के लिए नहीं हैं। ये देश के सवा सौ करोड़ लोगों के सम्मान में लगते हैं। दुनिया में देश को सम्मान दिलाने का काम मोदी जी ने किया है।

समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए 28 को मतदान करें : तोमर

                केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर लगातार बढ़ा है और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी देश का सबसे बड़ा राजनैतिक दल होने के साथ सबसे अधिक राज्यों में भी हमारे सरकारें जनता की सेवा कर रही है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश और केन्द्र सरकार मिलकर जनता की सेवा के लिए दिन रात काम कर रही है। मध्यप्रदेश को आगे बढाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और श्री शिवराजसिंह चौहान मेहनत कर रहे है। आने वाली 28 तारीख को भाजपा के पक्ष में मतदान कर समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में अपना योगदान दें।

 

          इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद श्री प्रभात झा, सांसद श्री शरद त्रिपाठी, श्री स्वतंत्रदेव सिंह, श्री रणवीर सिंह रावत, श्री धैर्यवर्धन शर्मा, श्री मानवेन्द्र सिंह, श्री देवेन्द्र जैन, श्री नरेन्द्र बिरथरे, श्री ओमप्रकाश खटीक, जिला अध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी, प्रियंका भारती, भैया साहब लोधी सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment