मुख्यमंत्री चौहान ने सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

राजनीति Aug 01, 2020

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की है। जबलपुर जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को प्रावधान अनुसार आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment