ग्वालियर के रामशेष बघेल मप्र कांग्रेस समाज समन्वय प्रकोष्ठ के बघेल-पाल समाज के लिए प्रदेश समन्वयक मनोनीत

राजनीति Jan 24, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर मप्र कांग्रेस समाज समन्वय प्रकोष्ठ के अंतर्गत बघेल पाल समाज से समन्वय हेतु ग्वालियर के रामशेष बघेल को प्रदेश समन्वयक मनोनीत किया गया है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्षद्वय चंद्रप्रभाष शेखर और जे.पी. धनोपिया ने श्री बघेल की नियक्ति का पत्र जारी किया है।
श्री बघेल से अपेक्षा की है कि वे वे अभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी की भावनानुसार और कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति अनुसार संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। साथ ही प्रदेश भर के बघेल-पाल समाज के लोगों से मिलकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जोड़ने का कार्य करेंगे। समय-समय पर कांग्रेस द्वारा आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन और आंदोलनों में कांग्रेस संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर उक्त समाज के लोगों की समस्याओं को लेकर उनकी आवाज को बुलंद कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेंगे और कांग्रेस संगठन की मजबूती और गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment