राहुल गांधी ने विदेश की धरती पर देश की गरिमा को आहत किया

राजनीति Jan 10, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी नाकामयाबी से हताश होकर दूसरों पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। बहरीन में जाकर उन्होंने जिस तरह संकीर्ण सोच उजागर की हैं उससे देश की सवा अरब जनता ही अपमानित हुई हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान जाकर कांग्रेस से सत्ताच्युत होने पर सत्ता में वापसी करने की गुहार लगायी थी। जनादेश मतदाता देते हैं। विदेश से सत्ता का क्या सरोकार हैं। यह कांग्रेस की नासमझी हैं। राहुल गांधी ने जिस तरह देश के अंदरूनी मसले का अंतर्राष्ट्रीयकरण किया हैं उससे देश की छवि धूमिल करने की साजिश स्पष्ट परिलक्षित होती हैं।
 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने राष्ट्र की गरिमा के प्रतिकूल बहरीन में टिप्पणी करके घृणा का विस्तार किया हैं लेकिन यह देश की जनता जानती हैं कि राहुल गांधी का भावनात्मक एकता और राष्ट्रीयता के मामले में आज भी असमंजस बना हुआ हैं। कांग्रेस ने सायरा बानो के प्रकरण में भी समाज को तुष्टीकरण के गर्त में धकेला था। तीन तलाक को लेकर आज भी कांग्रेस स्पष्टता सुनिश्चित नहीं कर पायी हैं। लोकसभा में तीन तलाक निरोधक विधेयक का कांग्रेस ने समर्थन किया लेकिन राज्यसभा में कांग्रेस विधेयक को लटका दिया।
 

डॉ. विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व आज भी औपनिवेशिक मानसिकता से अभिषप्त हैं। कांग्रेस ने ही अलगाववाद को परवान चढाया हैं। अल्पसंख्यकवाद को कांग्रेस ने पहचान दी। राहुल गांधी ने विदेश की धरती पर राष्ट्र के सम्मान और गरिमा को आहत किया हैं। जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment