प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव 14-15 मार्च को खरगोन में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव 14-15 मार्च को खरगोन में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल     

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव 14 एवं 15 मार्च को खरगोन जिले में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। यादव इस हेतु 14 मार्च को प्रातः 9 बजे इंदौर से सनावद जायेंगे और वे वहां पूर्वान्ह 11.30 बजे पहुंचकर पूर्व सांसद ताराचंद पटेल के निवास पर शोक संवेदना प्रकट करने हेतु जायेंगे। यादव दोपहर 12.30 बजे सनावद से बोरावां जायेंगे, जहां वे दोपहर 1.30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे आप बोरावां में ही दोपहर 2.30 बजे जवाहरलाल नेहरू सहकारी शकर कारखाने के अधिकारियों की बैठक लेंगे। तत्पश्चात आप अपरान्ह 4 बजे जेआईटी में शिक्षण संस्थाओं के अधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। आपका उस दिन का रात्रि विश्राम बोरावा में रहेगा।
 

यादव 15 मार्च को प्रातः 10 बजे बोरावा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे, अपरान्ह 3 बजे सड़क मार्ग द्वारा इंदौर हेतु प्रस्थान करेंगे और इंदौर से इंडिगो ऐयरवेज द्वारा  रात्रि 9.20 बजे दिल्ली जायेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment