गरीब का कल्याण भाजपा सरकार की प्राथमिकता

राजनीति Jul 07, 2018

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिलाया अबकी बार 200 पार का संकल्प

 

                धार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद  राकेश सिंह ने कहा कि हम सत्ता को सेवा का साधन मानते है। गरीब का हित और गरीब का कल्याण भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। जहां जहां भाजपा सरकार बनी वहां आज परिवर्तन है और जनता का विश्वास लगातार हम पर बढ़ा है। यह बात  राकेश सिंह ने आज धार भाजपा कार्यालय में जिला बैठक संबोधित करते हुए कही।

            उन्होंने कहा कि पितृ पुरूष स्व.  कुशाभाउ ठाकरे जी के पुण्य भुमि धार के कार्यकर्ताओ में संगठन रचा बसा है,  धार जिले की सभी 7 विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हो यह संकल्प लेकर हमें अबकी बार 200 पार की ओर अग्रसर होना है।

 

                उन्होंने कहा कि स्व. राजमाता जी, स्व. प्यारेलाल खंडेलवाल, स्व. कुशाभाउ ठाकरे जैसे हमारे अनेक संगठन पूर्वजों ने पार्टी को कण कण से जोड़ा और बलिदान दिये है। तब जाकर पार्टी आज विराट स्वरूप मे पहुंची है।

 पार्टी और उसका कार्यकर्ता देश के अन्य राजनैतिक दलो से अलग है। हमारी अलग पहचान बनी है। जिस विराट लक्ष्य को लेकर हम चले उस लक्ष्य तक पहुंचना अभी बाकी है। 19 राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक पड़ाव है, हमे और आगे जाना है ।

 

           राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 14 जुलाई को उज्जैन से जनआशीर्वाद यात्रा के माध्यम प्रदेश की जनता का आशीर्वाद लेने निकलेगे, आपके जिले में यह यात्रा ऐतिहासिक हो इस दृष्टि से समाज के सभी वर्गो और योजनाओ के हितग्राहियों की यात्रा मे अधिक से अधिक भागीदारी सुनिष्चित करे। उन्होने कार्यकर्ता मे जोश भरते हुए कहा कि आप बूथ केन्द्रो का नेतृत्व करने वाले श्रेष्ठ कार्यकर्ता है, आप जनता और सरकार के बीच की कड़ी है। हमे अपने हिस्से का श्रेष्ठ योगदान देना अभी बाकी है, हम संकल्प ले की भारतीय जनता पार्टी की देश और प्रदेश में सरकार बने। केन्द्रीय नेतृत्व ने हमसे जो अपेक्षा की है उन पर खरा उतरते हुए अबकी बार 200 बार विधानसभाओं में जीत दर्ज करे। प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ता को जीत का संकल्प दिलाते हुए अबकी बार 200 बार के नारे लगवाये। बैठक को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जनआशीर्वाद यात्रा के इंदौर संभाग प्रभारी  बाबुसिंह रघुवंशी ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष डॉ.राज बर्फा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। बैठक का संचालन  मनोज सोमानी एवं आभार  उमेश गुप्ता ने किया।

 

कार्यकर्ताओ ने परम्परागत स्वागत किया

 

       पार्टी कार्यकर्ताओ में अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर जोश और उत्साह चरम पर था।  राकेश सिंह के धार आगमन पर कार्यकर्ताओ ने परंपरागत तरीके से आदिवासी लोकगीत एवं संगीत के माध्यम से अभिनंदन किया।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment