कमलनाथ जी की उपस्थिति में पीसीसी में बुधनी विधानसभा क्षेत्र के 300 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

राजनीति Jan 24, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की उपस्थिति में आज बुधनी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 300 से अधिक लोगों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अर्जुन शर्मा उर्फ विक्की भैया के नेतृत्व आज बुधनी से राजधानी भोपाल के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे करीब 300 से अधिक लोगों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मप्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम, जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर, भोपाल जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह, मप्र कांग्रेस प्रवक्ता जितेन्द्र मिश्रा और सीहोर जिला कांग्रेस प्रवक्ता केशव चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।  

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment