देश के मेडीकल कॉलेजों में पीजी की 601 सीटें बढ़ने से छात्रों को सीधा मिलेगा

राजनीति Mar 14, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. लक्ष्य भारद्वाज ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के 116 मेडीकल कॉलेजों में परास्नातक की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 601 सीटें बढ़ाकर छात्रों को तोहफा दिया है। इन सीटों पर मेडीकल कॉलेजों में काउंसलिंग के जरिए प्रवेश दिया जायेगा। देश में पीजी की 601 सीटें बढ़ने के साथ देश में पीजी पाठ्यक्रमों की सीटों की कुल संख्या बढ़कर 29300 हो जायेगी। सीटें बढ़ने से चिकित्सा शिक्षा के छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा।
 

उन्होंने बताया कि भारतीय चिकित्सा परिषद ने शिक्षक छात्र अनुपात में संशोधन के बाद देश में 166 मेडीकल कॉलेजों में एमडी और एमएस की सीटें बढ़ाने की अनुशंसा की थी। जिसके आधार पर सीटों में वृद्धि की गयी। डॉ. भारद्वाज बताया कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र को और सुदृढ़ करने के लिए केन्द्र सरकार ने 2021 तक पीजी की संख्या 8058 तक का इजाफा करने का लक्ष्य रखा है। (खबरनेशन / Khabrnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment