भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का एक दिनी प्रशिक्षण वर्ग 25 फरवरी को

राजनीति Feb 23, 2018

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजाराम गोयल एवं महामंत्री नरेन्द्र मल्हार, मोर्चा मीडिया प्रभारी सदाशिव पारिया ने बताया कि मोर्चे का एक दिनी प्रशिक्षण वर्ग सांवेर में 25 फरवरी को खण्डेलवाल धर्मशाला में होगा। वर्ग में जिला व मंडल इकाई के पदाधिकारियों को पांच सत्रों में विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में हमारी भूमिका पर विधायक डाॅ. राजेश सोनकर, संतोष मेहता, आलोक दुबे, सुभाष चौधरी, कुंदन सोनी मार्गदर्शन देंगे।
 

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजाराम गोयल करेंगे, मुख्य अतिथि संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा एवं प्रभाकर पाटिल रहेंगे। जिला महामंत्री नरेन्द्र मल्हार ने सभी पदाधिकारियों को समय पर पहुंचने की अपील की है। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment