नवंबर 16 का दिन शहडोल के लिये खास होने वाला है।

राजनीति Nov 14, 2018

खबरनेशन  / Khabarnation

इसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो घंटे के अंतर से शहडोल में रहने वाले हैं।

दोनो की नजरें शहडोल संसदीय क्षेत्र में आठ विधान सभा सीटो और 16 लाख मतदाताआें पर ही रहने वाली हैं।

मोदी और राहुल दोनो को एस पी जी की सुरक्षा प्राप्त है और इस कारण से शहडोल के  सुरक्षा अधिकारियो के आगे एक चुनौती खडी हो गई है।
 

भाजपा के उपाध्यक्ष प्रभात झा का कहना है कि भीड जुटाना उन की पार्टी के लिये कोई भी समस्या नहीं है।

दूसरी ओर कांग्रेस के रवींद्र तिवारी और भूपेश गुप्ता का कहना है कि सत्ता का दुरूपयोग कर के भाजपा ने सारी गाडियां  ले

ली हैं। उन का दावा है कि गाडियां नहीं मिलने के बाद भी लोग खुद चल कर आ जायेंगे।
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment