शशि थरूर की टिप्पणी पर कमलनाथ स्थिति स्पष्ट करें : डॉ. विजयवर्गीय

राजनीति Jul 17, 2018


खबरनेशन/Khabarnation
                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री  शशि थरूर ने 2019 के लोकसभा चुनाव के परिणामों की संभावनाओं पर टिप्पणी करके कांग्रेस का यह अहसास तो सार्वजनिक कर दिया है कि 17 वीं लोकसभा के चुनाव में  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनना तय है, लेकिन जिस तरह शशि थरूर ने भाजपा की विजय के पश्चात हिन्दू पाकिस्तान बनाने की आंशका जतायी है और भारत को पाकिस्तान की तुला पर तोलने का प्रयास किया है, यह भारत का अपमान है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  कमलनाथ को कांग्रेस की मंशा स्पष्ट करना चाहिए।

                डॉ. विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने अपने आपको शशि थरूर से अलग कर लिया है लेकिन कांग्रेस के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शशि थरूर के कथन का समर्थन करके जिस तरह तुष्टीकरण को परवान चढाया है कांग्रेस की छद्म धर्मनिरपेक्षता का ढोंग बेनकाब हो गया है।

                उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर रहे है। कांग्रेस विभाजनकारी दुष्प्रवृत्ति को बढ़ावा देती है। कांग्रेस अध्यक्ष  कमलनाथ को कांग्रेस की रीति नीति स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश तमाम ज्वलंत समस्याओं से दो चार हुआ है, लेकिन कांग्रेस ने समस्याओं का समाधान करने के बजाए तुष्टीकरण को ही परवान चढाया है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment