मतदान करें और राष्ट्र के विकास में भागीदार बनें: तंवर

राजनीति Nov 24, 2018

खबरनेशन / Khabarnation

इंदौर। हम सभी देश के जिम्मेदार नागरिक बनें और मतदान करें। मतदान के साथ राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कत्र्तव्य भी है। 

ये उद्गार इंदौर शिक्षा विभाग के बीआरसी(शहर) राजेंद्र तंवर ने मूसाखेड़ी स्थित ग्लोबल विजऩ एकेडमी में ज्ज्मतदान जागरुकता के लिए पालकों से संवादज्ज् कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आम जनता के लिए मतदान सरकार में अपनी भागीदारी करने की सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी है। हर एक मत अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए हमें अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों लिए निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विषय था- मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कत्र्तव्य भी। इस प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं के छात्र तनिष शाक्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में ग्लोबल विजऩ एकेडमी के हर शिक्षक ने संकल्प पत्र भरकर कम से कम 10 लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। शपथ का वाचन एकेडमी की प्राचार्य श्रीमती रागिनी दुबे ने किया। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment