शिवाजी एवं सम्राट अशोक मंडल की बूथ समितियों के चुनाव निर्विरोध संपन्न

राजनीति Sep 28, 2019

 खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर /
भारतीय जनता पार्टी इंदौर नगर संगठन चुनाव के सह चुनाव अधिकारी कल्याण देवांग ने बताया कि भाजपा संगठन चुनाव में इंदौर नगर में लगभग 60 प्रतिशत बूथ समितियों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हो चुके है।
आपने बताया कि विधानसभा क्षेत्र कं्र 5 के शिवाजी मंडल एवं क्षेत्र कं्र 1 के सम्राट अशोक मंडल में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, पार्षद, वार्ड संयोजक, पूर्व पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से सहमति बनाकर बूथ समितियों के निर्विरोध चुनाव संपन्न कराये।
शिवाजी मंडल के निर्वाचन अधिकारी जेपी मूलचंदानी, सह निर्वाचन अधिकारी परसराम वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा एवं सम्राट अशोक मंडल निर्वाचन अधिकारी विजय मलानी, सह चुनाव अधिकारी योगेश मेहता एवं मंडल अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता ने बूथ समितियों की नवगठित सूची नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा एवं इंदौर नगर सह निर्वाचन अधिकारी कल्याण देवांग को सौंपी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment