किसान मोर्चा की बैठक 17 मार्च को भोपाल में

राजनीति Mar 12, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि किसान सम्मान यात्रा के सफलतम आयोजन के लिए 17 मार्च को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर, भोपाल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया हैं। कार्यशाला में यात्रा के सभी विषयों पर वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
 

कार्यशाला में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, यात्रा के जिला प्रभारी, विधानसभा यात्रा के प्रभारी, सहप्रभारी,मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी उपस्थित रहेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment