खुर्शीद ने सिर्फ कांग्रेस की हकीकत बयां की

राजनीति Apr 24, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा कौम के बीच दरार डालने का काम किया हैं। दंगा फसाद कराए और हाथ में यह सब धर्म निरपेक्षता का झंडा लेकर किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने सिर्फ हकीकत बयां करते हुए कहा कि कांग्रेस के हाथ मुस्लिमों के खून से सने हुए हैं। देर से ही सही दुरूस्त फरमाया हैं। इसका सीधा निष्कर्ष यही हैं कि कांग्रेस ने आजादी के बाद सियासत की और दंगों की राजनीति कर कौम का खौफजदा रखकर वोट बैंक कायम रखा।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद का इतिहास गवाह हैं कि कांग्रेस ने कौम को भावनात्मक एकता के सूत्र में बंधने नहीं दिया। परस्पर खौफ का वातावरण बनाकर अलगाववाद को कांग्रेस ने परवान चढ़ाया। इसी का नतीजा हैं कि कांग्रेस का दौर देश में दंगा, फसाद का काल रहा और कांग्रेस अपने गुनाहों का ठीकरा दूसरों के सिर पर फोड़ती रही। राष्ट्रवादी तत्वों को गुनहगार साबित करने में कांग्रेस ने सारी शक्ति लगा दी।

डॉ. पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने 1984 में जिस तरह देश की राजधानी में पुलिस और फौज के हाथ बांधकर खुलेआम नरसंहार किया। फिर भी कांग्रेस अपने को अल्पसंख्यक परस्त बताने में थकती नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ सबका विकास का मूलमंत्र दिया। सबके सशक्तिकरण का बंदोबस्त किया लेकिन सबको समान अवसर देकर तुष्टीकरण किसी का नहीं किया। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अल्पसंख्यकों में अलोकप्रिय साबित करने में कांग्रेस जुटी रही लेकिन खुद अल्पसंख्यक का विश्वास खो चुकी हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने खुद कांग्रेस की पोल खोल दी हैं। कांग्रेस का इतिहास भी विदेशी शासकों की तरह समाज को बांटो और राज करो का रहा हैं लेकिन कांग्रेस की कलई खुल चुकी हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment