खबरनेशन भारत में आज भाजपा का युग है, हमारी सरकार बनी है, हमारी ही बनेगी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ली मीडिया विभाग की बैठक

राजनीति Oct 25, 2018

                भोपाल। भारत में आज भारतीय जनता पार्टी का युग है। यह युग इसलिए है कि हमारी सरकारें कुछ राज्यों में आने के बाद अन्य राज्यों के लोगों ने उनके काम-काज को देखा, सामाजिक सरोकारों को देखा, भाजपा शासित राज्यों की खुशहाली को देखा और हमारे नेतृत्व की प्रमाणिकता को परखा। इसी का नतीजा है कि आज देष में हमारी अब तक सबसे मजबूत सरकार है और निर्णायक नेतृत्व है। हमारी सरकारों के काम को समाज के बीच में पूरी ताकत पूरी श्रद्धा और संपूर्ण परिश्रम के साथ लेकर जाने की आवष्यकता है। डंके की चोट पर आने वाले दिनों में भी मध्यप्रदेष सहित सभी राज्यों में हमारी सरकार फिर बनने वाली है। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं है। यह बात आज मीडिया सेंटर की चुनाव संबंधी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा ने अध्यक्षीय आसंदी से कही। बैठक को राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने विशेष रूप से संबोधित किया।

                श्री प्रभात झा ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार में समाज के लिए ऐसी-ऐसी योजनाएं बनाई हैं, जिनके दूसरे उदाहरण कही नहीं मिलते। इससे पूर्व जब केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी, तो योजना पूर्वक मध्यप्रदेश को कष्ट दिए गए। कष्ट इतने भीषण थे कि स्वयं मुख्यमंत्री को अपने हकों की लड़ाई के लिए उपवास का रास्ता चुनना पड़ा। लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेष के विकास की रफ्तार कई गुना बढ़ गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जिस संवेदनशीलता के साथ निरंतर समाज के उत्थान की योजनाएं बनाते हैं, यह योजनाएं उनके हृदय की आवाज पर बनती हैं, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि शिवराज जी की संवेदनशीलता और विनम्रता समूचे मध्यप्रदेश के लिए और भाजपा के लिए बड़ी पूंजी है। श्री झा ने कहा कि यह भाजपा के निरंतर बढ़ोत्तरी का युग है, दूसरी ओर कांग्रेस के अवसान का समय है। एक जहां हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में लगातार 14 राज्यों में सरकार बना चुके हैं। वहीं कांग्रेस लगातार 13 राज्यों में सरकार गवां चुकी है और हमारा दृढ़विष्वास है कि आने वाले सभी चुनाव भी हम प्रचंड तरीके से जीतने वाले हैं। उन्होंने मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं से पूर्ण आत्मविष्वास और अध्ययन के साथ अपनी बात रखने की अपील की।

                राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संबित पात्रा ने मीडिया विभाग के लिए आवष्यक दिषा निर्देष देते हुए, कहा कि दुनिया में ज्ञान का कोई विकल्प नहीं है। ज्ञान के आधार पर हम स्वयं सम्मान पा सकते हैं और अपने संगठन को भी सम्मान दिला सकते हैं। आज मोदी जी के तेजस्वी नेतृत्व में भारत विष्व में अपनी ख्याति को षिखर की ओर ले जा रहा है। हमें मोदी जी की सरकार की राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता और समर्पण पर अभिमान करते हुए समाज के बीच उतरना है। हमारी सरकारों ने देष की सुरक्षा, समृद्धि और सामाजिक कल्याण के लिए प्रधानमंत्री आवास और उज्जवला जैसी सैकड़ों योजनाएं चलाई हैं, जिनके बारे में कांग्रेस 60-65 सालों में भी सोच नहीं सकी। हमें मध्यप्रदेष में और देश में कांग्रेस से सीधे पूछना चाहिए कि उसे ऐसी योजनाएं बनाने से किसने रोका था। सही अर्थों में आम आदमी का विकास तो अब शुरू हुआ है, इससे पहले तो कुछ खास लोगों का और कुछ परिवारों का विकास ही प्राथमिकता हुआ करती थी। श्री पात्रा ने इस अवसर पर मीडिया के तकनीकि पहलुओं और प्रवक्ताओं के लोक व्यवहार पर प्रकाष डाला।

                बैठक में मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव हेतु केंद्र की ओर से भेजे गए प्रवक्ता श्री गौरव भाटिया, श्री गोपाल अग्रवाल, श्री सतीश लखेडा, श्री सयैद जफर इस्लाम, श्री शलभमणि त्रिपाठी, श्री तरूण कांत और श्री राकेश त्रिपाठी सहित प्रदेश के प्रवक्तागण, प्रदेश मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, संभागीय मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment